{"_id":"67c276147acf8c4e2407a9fd","slug":"mp-weather-temperatures-crossed-35-degrees-in-february-chances-of-rain-in-early-march-clouds-will-cover-the-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: मार्च के पहले दिन प्रदेश में 35 डिग्री पार रहा पारा, आगे बढ़ेगा तापमान, चार मार्च को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: मार्च के पहले दिन प्रदेश में 35 डिग्री पार रहा पारा, आगे बढ़ेगा तापमान, चार मार्च को बारिश के आसार
Sat, 01 Mar 2025 10:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:01 PM IST
सार
Mp weather: मध्य प्रदेश में मार्च माह के पहले ही दिन 35 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मार्च के पहले दिन प्रदेश के तीन जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। जबकि कई जिलों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश के असर है इसके बाद पारा चढ़ने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में 19 वर्ष बाद तो इंदौर में छह वर्ष बाद फरवरी में इतनी गर्मी पड़ी है। भोपाल एवं ग्वालियर भी दो वर्ष बाद फरवरी इतना गर्म रहा।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 35.2
मंडला 35.2
सिवनी 35.0
नर्मदापुरम 34.8
दमोह 34.5
मार्च में 41 डिग्री पहुंच चुका है पारा
प्रदेश में पिछले 2 साल से मार्च माह में लगातार बारिश हो रही है। 2 मार्च को एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पहले सप्ताह में ही बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रह सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डाले तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2015 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री के बीच रहा है।