फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Severe cold in MP; Temperatures in 6 districts below 5 degrees, cold winds blowing during the day,

MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड; 6 जिलों का पारा 5 डिग्री से नीचे, दिन में चली ठंडी हवाएं, एक दिन बाद राहत

Thu, 09 Jan 2025 09:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 09 Jan 2025 09:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश के 6 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। दिन में ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग का कहना है एक दो दिन में ठंड से राहत मिलेगी। हल्की बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
MP Weather: Severe cold in MP; Temperatures in 6 districts below 5 degrees, cold winds blowing during the day,
मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। नवंबर-दिसंबर में जहां कई रिकॉर्ड टूटे वहीं अब जनवरी में भी रिकॉर्ड टूटना शुरू हो गया है। जनवरी में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर जारी है। इस साल जनवरी में पहली बार इतनी सर्दी पड़ रही है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश 6 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछली 2 रातों से पारा काफी नीचे लुढ़का है। मौसम वैज्ञानिको का कहना दो दिन में प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। ठंड में थोडी गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर              न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी          1.9
शहडोल         2.3
शाजापुर         2.7
मंडला           3.0
अनूपपुर         4.1
उरिया           4.1


इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड 
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघल रही है। इससे हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। बुधवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 268 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अब दूसरा दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 10 जनवरी: गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।

  • 11 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 12 जनवरी: दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और डिंडौरी में बारिश होने के आसार है।



लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही ठंड
गौरतलब है कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नवंबर-दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed