फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Weather Report: Raisen during the day and Rajgarh the coldest at night, the weather of the state will be li

Mp Weather Report: दिन में रायसेन रात में राजगढ़ सबसे ठंडा, आगे ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Wed, 13 Dec 2023 10:16 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Wed, 13 Dec 2023 10:16 PM IST
सार

प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। बादल आसमान से पूरी तरह से छंट चुके हैं। धूप खिलने से आगे ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल अधिकांश जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे रात में ठंड का असर कम है।

विज्ञापन
Mp Weather Report: Raisen during the day and Rajgarh the coldest at night, the weather of the state will be li
मौसम - फोटो : भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश के सभी जिलो में मौसम शुष्क रहा यहां पर कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री कम रहा। रायसेन के बाद पचमढ़ी  सबसे ठंडा रहा। यहां दिन में 22.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 कम था। 
विज्ञापन


वहीं रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। इसके बाद नौगांव में रात सबसे ठंडी रही। यहां 7.8 रात का न्यूनतम तापमान डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। इसी क्रम में रात का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 8.8 और ग्वालियर में 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आगे आने वाले दिनों में भी मौसम में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। आगे भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में धूप खिली रहेगी। तापमान में गिरावट की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश नीमच ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिले में सुबह और देर रात में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही कई इलाकों में धुंध भी छाई रहेगी। 
विज्ञापन


इन स्थानों में रात में बढ़ी गर्मी
सीधी टीकमगढ़ उमरिया मलाजखंड सतना रीवा नरसिंहपुर मंडला खजुराहो जबलपुर दमोह छिंदवाड़ा बैतूल भोपाल दतिया धार गुना ग्वालियर नर्मदा पुरम इंदौर खंडवा खरगोन पचमढ़ी रतलाम और उज्जैन जेसे क्षेत्रो में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सबसे अधिक परिवर्तन नरसिंहपुर में देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा। इसी क्रम में अन्य जिलों में भी 4 से 5 डिग्री बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed