फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Relief from heavy rain in Madhya Pradesh for the next three days, 20.5 inches of water has fallen

Mp weather: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश से राहत, अब तक 20.5 इंच गिरा पानी, औसत से 8 इंच ज्यादा

Sun, 20 Jul 2025 07:49 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 20 Jul 2025 07:49 AM IST
सार

एमपी में सिस्टम कमजोर पढ़ने से अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, 23 जुलाई से दोबारा तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
 

विज्ञापन
MP weather: Relief from heavy rain in Madhya Pradesh for the next three days, 20.5 inches of water has fallen
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर चल रहा था लेकिन अब शनिवार से सिस्टम कमजोर पढ़ने से अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी का ही अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, 23 जुलाई से दोबारा तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीजन में औसत 20.5 इंच हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी, टीकमगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, कई जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं


अगले 24 घंटे कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटे में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 21-22 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 23 जुलाई को पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश शुरू होगी। एक मानसून ट्रफ और डिप्रेशन एक्टिव जरूर है, लेकिन वह एमपी से काफी दूर है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की जगह एक्टिविटी शुरू होगी, तब बारिश का दौर चलेगा।

यह भी पढ़ें-मिर्ची बाबा ने सीएम को लिखा पत्र, संत परमानंद गिरी और उनके अनुयायी पर लगाए गंभीर आरोप


35 डिग्री पार पहुंचा खजुराहो का पारा
शनिवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ हो गया। दोपहर तक सिर्फ श्योपुर में ही हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद खजुराहो में दिन का तापमान 35.6 डिग्री, सीधी में 34.6 डिग्री, सतना में 33.9 डिग्री, मंडला में 33.5 डिग्री, दतिया, रायसेन और नर्मदापुरम में पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, रात के समय बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, बैतूल, मैहर, जबलपुर, कटनी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed