फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mirchi Baba writes letter to CM, serious allegations against Sant Paramanand Giri and his followers

MP News: मिर्ची बाबा ने सीएम को लिखा पत्र, संत परमानंद गिरी और उनके अनुयायी पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 19 Jul 2025 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Jul 2025 09:58 PM IST
सार

पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ 'मिर्ची बाबा' ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में मिर्ची बाबा ने संत परमानंद गिरी और उनके शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें साधुओं की संदिग्ध मौत, धार्मिक संस्थाओं पर कब्जा, बालिकाओं की रहस्यमयी मृत्यु और सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग जैसे आरोप शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News: Mirchi Baba writes letter to CM, serious allegations against Sant Paramanand Giri and his followers
मिर्ची बाबा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ 'मिर्ची बाबा' ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने संत परमानंद गिरी और उनके अनुयायी ज्योतिर्मयानंद गिरी पर सनातन संत परंपरा को कलंकित करने वाले गंभीर आरोप लगाए। साथ ही धार्मिक संस्थानों, संत समाज और जनकल्याण योजनाओं के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सीबीआई और एसआईटी की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: चुनाव के लिए हर वक्त तैयार हूं उमा बोली- व्यापमं घोटाले के दौरान उनका नाम घसीटने का प्रयास किया गया
विज्ञापन


अपने पत्र में मिर्ची बाबा ने दावा किया कि संतों द्वारा संन्यास धर्म की मर्यादा को भंग करते हुए पारिवारिक उत्तराधिकार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे धार्मिक प्रतिष्ठानों की आड़ में संगठित आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसमें साधुओं की संदिग्ध मौतें, कमजोर वर्गों के बच्चों और बालिकाओं की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौतें, तांत्रिक गतिविधियों द्वारा विरोधियों को डराने-हटाने की कोशिशें और सरकारी अनुदानों में गड़बड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल के पीएम श्री स्कूल में छात्रों के सिर में गिरा प्लास्टर, दो छात्राओं को आई चोट, बड़ा हादसा टला

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उज्जैन के चारधाम मंदिर स्थित अखंड आश्रम पर कथित रूप से गुंडागर्दी के जरिए कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उरई जिले में एक अन्य आश्रम और हरिद्वार में बालानंद गिरी की हत्या के पीछे भी इन्हीं का हाथ होने की बात लिखी गई है।  दिल्ली के दिलशाद गार्डन में अनूभूतानंद महाराज और चित्रकूट में जगत त्यागी प्रकाश की रहस्यमय मौतें में ज्योतिर्मयानंद गिरी की संलिप्तता का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें-  दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं
 
मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पूरे मामले की जांच या तो सीबीआई से कराए या फिर एक स्वतंत्र एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह पूरे संत समाज की प्रतिष्ठा और आमजन की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अखाड़ा परिषद और अन्य धर्मगुरु संगठनों से अपील की है कि वे विवादास्पद साधुओं को धार्मिक पदों से तुरंत हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed