{"_id":"6af2f63aebc489c43603cf5b","slug":"bhopal-bike-borne-man-arrested-for-harassing-women-several-others-may-have-been-targeted-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: चलती बाइक से महिलाओं के साथ गंदी हरकतें करने वाला मनचला गिरफ्तार, कटारा हिल्स पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: चलती बाइक से महिलाओं के साथ गंदी हरकतें करने वाला मनचला गिरफ्तार, कटारा हिल्स पुलिस ने लिया एक्शन
Tue, 10 Nov 2026 04:17 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:17 PM IST
सार
सड़क पर टहलने वाली महिलाओं और युवतियों से अभद्रता करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिलीवरी बॉय आरोपी पर कई महिलाओं को निशाना बनाने का संदेह है। फिलहाल एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के कटारा हिल्स क्षेत्र की सड़कों पर टहलने निकलने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि कई महिलाएं उसकी हरकतों का शिकार हुईं लेकिन पुलिस तक केवल एक युवती ही शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन
कटारा हिल्स थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक उइके के रूप में हुई है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। चार नवंबर को गौरीशंकर परिसर के सामने सांदीपनि विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर एक युवती अपने दोस्त के साथ टहल रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अभिषेक ने पीछे से युवती को गलत नीयत से थप्पड़ मारा और वहां से निकल गया। कुछ देर बाद वह दोबारा उसी रास्ते पर पहुंचा और युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रतलाम: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, पास का गैरेज और कार भी चपेट में आए, लाखों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन
कई महिलाओं को बना चुका है निशाना
आरोपी की इस हरकत से परेशान युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार अभिषेक इसी तरह क्षेत्र में कई अन्य महिलाओं और युवतियों को भी निशाना बना चुका था। वह चलती बाइक से अचानक उनके पास पहुंचता, अश्लील हरकत और अभद्र टिप्पणी करने के बाद मौके से भाग निकलता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में वारदात करना स्वीकार किया है। हालांकि पुलिस को उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस अब उसके खिलाफ सामने आए अन्य घटनाक्रमों की भी जानकारी जुटा रही है।
