{"_id":"687b99cecd88a7546b0f163f","slug":"police-brutality-in-madhya-pradesh-asis-assault-civilians-in-gwalior-and-bhopal-2025-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
सार
MP Police Brutality: ग्वालियर में एएसआई ने युवक को मर्सिडीज के बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीटा। भोपाल में एक अन्य एएसआई ने युवक को मुक्का मारा और युवतियों को गालियां दीं। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 3
ये एमपी पुलिस के एएसआई या फिर गुंडे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Police Brutality in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश पुलिस सिर्फ अपराधियों और गुंडों को पकड़ने का ही काम नहीं करती है। कभी-कभी पुलिस के अफसर खुद गुंडे बन जाते हैं, फिर ये यह भी नहीं सोचते कि क्या कर रहे हैं। प्रदेश के ग्वालियर जिले और राजधानी भोपाल से कुछ ऐसे ही वीडियो सामने आई हैं। जिन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि इस तरह खुलेआम गुंडई करने वाले मप्र पुलिस के एएसआई हैं। एक तरफ ग्वालियर में एएसआई ने युवक को अपनी मर्सिडीज कार के बोनट पर लटकाकर घसीटा। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल में एक एएसआई ने मामूली बात पर युवक के साथ मारपीट की। उसके पेट में मुक्का मार दिया। साथ ही लड़कियों के साथ गाली-गलौज की। आइए, विस्तार से जानते हैं दोनों मामले...।
2 of 3
सब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर में क्या हुआ? जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ग्वालियर पुलिस का वीडियो जिले के यूनिवर्सिटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एएसआई) प्रशांत शर्मा का है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दौरे के दौरान पटेल नगर में जाम लग गया था। इस दौरान होटल बेल्व्यू के बाहर अंकित जादौन की कार खड़ी थी। सब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा ने कार हटाने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर तक कोई नहीं आया। आरोप है कि इससे नाराज होकर एएसआई शर्मा ने कार का कांच फोड़ दिया। इस दौरान अंकित वहां आ गया, उसने कार का कांच तोड़ने का विरोध किया तो एएसआई ने अपनी मर्सिडीज में बैठ गए और स्टार्ट कर दी। लेकिन, अंकित कार के आगे आकर खड़ा हो गया। इसके बाद एएसआई ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी और अंकित को बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस दौरान अंकित के दोस्त और परिचित कार के पीछे दौड़ते रहे। हालांकि, घटना का सीसीटीवी वायरल होन के बाद मामला गरमा गया। डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। आईजी अरविंद सक्सेना ने भी माना कि प्रथम दृष्टया एएसआई की गलती है। किसी के साथ सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार अनुचित है। उन पर तत्काल कार्रवाई की गई है।
एएसआई बृजेश मिश्रा ने की बदसलूकी।
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल: ASI ने युवक को मारा मुक्का, युवतियों को दी गालियां
दूसरा मामला राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एएसआई मिश्रा युवक को मुक्का मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही युवक के साथ मौजूद युवतियों को भद्दी गालियां देते हुए और एक युवती को मुक्का भी मार देते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सब सिर्फ एक मामूली बात पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक और तीन युवतियां के साथ दुकान पर चाय पीने आया था। इस दौरान युवक का पैर एएसआई बृजेश मिश्रा से हल्का सा टच हो गया। इसी बात पर वह भड़क गए और युवक को पड़क लिया। युवक ने छूटने का प्रयास किया तो एएसआई मिश्रा ने उसके पेट में मुक्का मार दिया। बीच-बचाव के लिए युवतियां आईं तो एएसआई मिश्रा ने उनसे भी झूमाझटकी की। साथ ही गंदी-गंदी गालियां देकर उन्हें थाने में बंद करने की धमकी तक दे डालीं। वायरल वीडियो में एएसआई मिश्रा युवतियों से यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तेरे जैसी कई आईं हैं। हालांकि, इस मामले में एएसआई मिश्रा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।