{"_id":"68575edb4a42ee06830583d8","slug":"mp-weather-rain-will-continue-in-the-state-heavy-rain-alert-in-17-districts-today-weather-will-remain-chang-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, आगे भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, आगे भी अलर्ट
Sun, 22 Jun 2025 09:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:45 PM IST
सार
रविवार को प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की दोपहर पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इधर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में टनल परिसर की छत का पीओपी सुबह अचानक गिर गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। रविवार को प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। टीकमगढ़ में 9 घंटे के दौरान 2 इंच बारिश हुई। जबकि मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4 इंच, ग्वालियर में 1 इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की दोपहर पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद वे परिवार के साथ सड़क मार्ग से पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी सुबह अचानक गिर गया। कुछ दिन से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे पीओपी ने छत छोड़ दी।
भोपाल में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश
प्रदेश में इसलिए हो रही तेज बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से टर्फ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
23 जून : शिवपुरी, अशोकनगर और सागर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, गुना, पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदिशा, रायसेन, दमोह, छतरपुर, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।
24 जून : शहडोल, सागर, गुना, अशोकनगर औ शिवपुरी में अति भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, दतिया, विदिशा, राससेन, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, अनूपुपर में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
25 जून : पन्ना में अति भारी बारिश और गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश
राजधानी भोपाल मे सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।