फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Orange alert for heavy rain in 10 districts of Madhya Pradesh today, up to 8 inches of rain may oc

Mp weather: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे में 8 इंच तक हो सकती है बारिश

Mon, 28 Jul 2025 07:36 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

विज्ञापन
MP weather: Orange alert for heavy rain in 10 districts of Madhya Pradesh today, up to 8 inches of rain may oc
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का डर चल रहा है। कई जिला में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई डैम ओवरफ्लो हो गए। रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर रहा।  अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल में सुबह से बारिश हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आज इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अब गुमराह नहीं कर पाएंगे मेडिकल स्टोर संचालक, डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे रजिस्ट्रेशन


इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव रहा। वहीं, दो ट्रफ की एक्टिविटी भी देखने को मिली। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी, जुलाई की विदाई भी भारी बारिश के साथ होगी।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, भोपाल समेत 30 जिलों में हुई बारिश, अगले 4 दिन रहेगा असर

अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हुई
मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से करीब 9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed