{"_id":"68863f3444b53f59c000df1c","slug":"mp-weather-heavy-rain-continues-in-madhya-pradesh-rain-occurred-in-30-districts-including-bhopal-effect-wil-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, भोपाल समेत 30 जिलों में हुई बारिश, अगले 4 दिन रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, भोपाल समेत 30 जिलों में हुई बारिश, अगले 4 दिन रहेगा असर
Sun, 27 Jul 2025 08:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:35 PM IST
सार
एमपी में रविवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज हुई। भोपाल समेत प्रदेश के 30 जिलों में पानी गिरा। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही थी।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बारिश का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। रविवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज हुई। भोपाल समेत प्रदेश के 30 जिलों में पानी गिरा। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही थी। शाम को धूप के बीच तेज बारिश होने लगी।
इन जिलों हुई बारिश
मौसम विभाग केअनुसार रविवार को श्योपुर,बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, नर्मदापुरम, दतिया, श्योपुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, मंदसौर, खंडवा, मुरैना, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, सागर, मंडला, जबलपुर, छतरपुर के नौगांव, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई।
विज्ञापन
इंदिरा सागर बांध के 10 गेट आधा मीटर खुले
खंडवा में इंदिरा सागर बांध के 10 गेट आधा मीटर और 2 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं। इनसे 3460 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर डैम के 9 गेट खोलकर कुल 3510 क्यूमेक्स पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। इटारसी में तवा डैम के 3 गेट 7-7 फीट तक खुले हैं। 36,372 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के 6 गेट खोल दिए गए हैं। इनसे 2077.69 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढें-MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर,53 जिलों में रेड,ऑरेंज-यलो अलर्ट,अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
अगले 4 दिन रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया, दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। जिसका असर अगले 4 दिन और रहेगा यानी जुलाई की विदाई तेज बारिश के साथ होगी। वहीं, अगस्त की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
यह भी पढें-अब गुमराह नहीं कर पाएंगे मेडिकल स्टोर संचालक, डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे रजिस्ट्रेशन
पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
जिला बारिश (इंच में)
शिवपुरी 4.8
रतलाम 4.1
उमरिया 2.1
सतना 2.0
खजुराहो 1.9
बैतूल 1.8
टीकमगढ़ 1.7
खंडवा 1.7
नरसिंहपुर 1.6
गुना 1.6
ग्वालियर 1.5
नौगांव 1.5
नर्मदापुरम 1.5
उज्जैन 1.4