फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Impact of strong system in the state, more than 3 inches of water fell in Indore witay fall in the

MP Weather: प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम का असर,इंदौर में 9 घंटे के भीतर 3 इंच से ज्यादा गिरा पानी, आगे भी अलर्ट

Sat, 30 Aug 2025 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 30 Aug 2025 07:38 PM IST
सार

शनिवार को इंदौर में 9 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं खरगोन में सवा इंच और गुना में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
MP Weather: Impact of strong system in the state, more than 3 inches of water fell in Indore witay fall in the
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश के दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कई जिलों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को इंदौर में 9 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं खरगोन में सवा इंच और गुना में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नर्मदापुरम में शनिवार सुबह तवा डैम के 3 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों को 3-3 फीट तक खोलकर करीब 15 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी बादल छाए रहे दोपहर में धूप भी खिली रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक झाबुआ, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, गुना, धार, इंदौर, बैतूल, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, हरदा, खंडवा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सीहोर, भोपाल में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। रायसेन, आगर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, विदिशा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा में हल्की गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन


इसलिए हो रही तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, एक अन्य ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से शनिवार को कई जिलों तेज बारिश हुई। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मैसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गणपति बैनर पर विवाद, 'ईदगाह का राजा' लिखने पर विरोध के बाद हटाना पड़ा पोस्टर


प्रदेश में अब तक 36.5 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 30 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। 0.5 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां औसत 54.5 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला में 53.8 इंच बारिश हुई है। अशोकनगर में 50.9 इंच, शिवपुरी में 50.7 इंच और श्योपुर में 50.3 इंच बारिश हुई है।वहीं, सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। इंदौर सबसे आखिरी में है। यहां अब तक औसत 18.7 इंच बारिश हुई है। बुरहानपुर में 22.7 इंच, खरगोन में 19.8 इंच, खंडवा में 21.5 इंच और बड़वानी में 21.4 इंच पानी गिरा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल बीएमसी के खजाने में जमा हुए 182 करोड़, पिछले साल से 10 फीसदी अधिक, आज और कल भी खुलेंगे दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed