फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Fog has affected most of the districts of the state, the weather will remain the same for 3 days,

Mp weather: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर, 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, इसके बाद मिलेगी थोड़ी राहत

Sat, 04 Jan 2025 09:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 04 Jan 2025 09:09 PM IST
सार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। 3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पूरे जनवरी माह में ठंड का असर रहेगा।
 

विज्ञापन
MP weather: Fog has affected most of the districts of the state, the weather will remain the same for 3 days,
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि के दिन में धूप खिली रही। अगले 2 से 3 दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा। 6-7 जनवरी के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश की राजधानी  भोपाल, जबलपुर, रीवा व ग्वालियर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। 15 जनवरी तक भोपाल में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा, जिससे शीतलहर और कोल्ड-डे देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर             न्यूनतम तापमान

शहडोल         4.1
पचमढ़ी          4.5
मंडला            5.0
छतरपुर        6.2
उमरिया        6.3

इसलिए मौसम में उतार-चढ़ाव
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने लगा है।इसके चलते दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 6-7 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के साथ ही एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
विज्ञापन


जाने कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम
 5 जनवरी रविवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। जबकि 6 जनवरी को कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। रातें भी ठंडी ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed