Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Alert of heavy rain in MP for 2 days, rainfall up to 4.5 inches is possible, know when monsoon wil

Mp Weather: एमपी में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट,4.5 इंच तक हो सकती है बारिश, जाने कब पहुंचेगा प्रदेश में मानसून

Fri, 13 Jun 2025 08:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Jun 2025 08:39 PM IST
सार

मानसून की गतिविधियां तेज होने से मध्य प्रदेश में 2 दिन 15 और 16 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुन तक प्रदेश में मनसून की एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
MP Weather: Alert of heavy rain in MP for 2 days, rainfall up to 4.5 inches is possible, know when monsoon wil
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की गतिविधियां तेज होने से मध्य प्रदेश में 2 दिन 15 और 16 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खास करके दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश की संभावना है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि, अब मानसून के सक्रिय होने की हल चल तेज हुईं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुन तक प्रदेश में मनसून की एंट्री हो जाएगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कई जिलों में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, खजुराहो का पारा 45 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन




जाने क्या है वर्तमान में मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उनके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय हैं। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में हीटवेव और बादल बारिश की स्थिति बन रही है हालांकि 14 जून से मानसून की गतिविधियां तेज आएगी, ऐसे में 15 जून को मानसून के मंडला व बालाघाट के रास्ते प्रवेश करने का अनुमान है।




गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। 14 जून से मानसून के प्रभाव बढ़ने की संभावना है। 15 जून को इसके प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है। उन्होने बताया कि शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी कुछ हद तक निजात मिल सकती है। 


यह भी पढ़ें-अमित शाह करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


प्री-मानसून से हो रही तेज बारिश
मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। शुक्रवार को गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में तेज बारिश हुई। गुना में एक घंटे पानी गिरा।  मुरैना में तेज आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ उखड़ गए। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और खंडवा में भी पानी गिरा। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 26 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, जबलपुर, छतरपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, गुना, खरगोन, उज्जैन अलीराजपुर, धार और राजगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed