{"_id":"6321888020648728172b07f8","slug":"mp-vidhan-sabha-monsoon-session-live-updates-shivraj-singh-chouhan-narottam-mishra-govind-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Vidhan Sabha Live: बाला बच्चन और गोपाल भार्गव में तीखी झड़प, पोषण आहार घोटाले पर शिवराज की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Vidhan Sabha Live: बाला बच्चन और गोपाल भार्गव में तीखी झड़प, पोषण आहार घोटाले पर शिवराज की सफाई
Wed, 14 Sep 2022 01:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने सरकार को पोषण आहार घोटाले पर घेरा। इस दौरान बाला बच्चन और गोपाल भार्गव में तीखी बहस भी हुई। जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोषण आहार घोटाले में सफाई दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बीच तीखी बहस भी हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि पोषण आहार मामले को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। सदन के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है। प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री ने इस मसले पर सदन को संबोधित किया।
विज्ञापन
सदन की कार्यवाही की शुरुआत में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री गोपाल भार्गव ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सदन के बाहर दिए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि विधानसभा में उनकी आवश्यकता नहीं है। यह आपत्तिजनक है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कांग्रेस विधायक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया। इस पर स्पीकर ने विधायक से लिखित में शिकायत देने को कहा है। गोविंद सिंह ने कहा कि यह तानाशाही है। यह सदन नहीं चलाना चाहते। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग बाहर जाकर गाल बजाते हैं। इस बीच हंगामा बढ़ा तो कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित किया गया।
विज्ञापन
