फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Travel Mart: ₹1,100 Crore Investment Deals Set, Tour Operators from 34 Countries to Meet in Bhopal

एमपी ट्रेवल मार्ट: 1100 करोड़ के निवेश पर मुहर की तैयारी, बुधवार को 34 देशों के टूर ऑपरेटर्स जुटेंगे भोपाल में

Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
सार

भोपाल में बुधवार से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में पर्यटन क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी है। सीहोर के रामगढ़ की 848.40 करोड़ रुपए की परियोजना सबसे बड़ा निवेश होगा, जबकि 34 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 10 हजार से अधिक बी2बी बैठकें होंगी।

 

विज्ञापन
MP Travel Mart: ₹1,100 Crore Investment Deals Set, Tour Operators from 34 Countries to Meet in Bhopal
पर्यटन विभाग के सचिव इलैया राजा टी और पर्यटन निगम के एमडी दिलीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पर्यटन के जरिए बड़े निवेश और रोजगार की तैयारी अब जमीन पर उतरने जा रही है। राजधानी भोपाल में बुधवार से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में 1100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें सीहोर के रामगढ़ में 848.40 करोड़ रुपये का मेगा पर्यटन निवेश समझौता सबसे बड़ा होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 अक्तूबर को मार्ट के सातवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। 7 से 10 अक्तूबर तक कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होने वाले आयोजन में 34 देशों के 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और 15 राज्यों के 180 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटर्स सहित 600 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। चार दिन में 10 हजार से अधिक बी2बी बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें विदेशी और घरेलू खरीदारों की प्रदेश के 355 होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और एडवेंचर पर्यटन से जुड़े स्थानीय कारोबारियों से सीधे बातचीत होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वरुण की गर्दन का बिच्छू टैटू बनेगा पहचान का सुराग, 5 राज्यों में तलाश
विज्ञापन


सीहोर के रामगढ़ में बनेगा गोल्फ कोर्स और वेलनेस रिसॉर्ट
निवेश प्रस्तावों में सीहोर के रामगढ़ की 848.40 करोड़ रुपये की परियोजना खास है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और एआरएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच होने वाले समझौते के तहत यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, गोल्फ विला, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी होटल और अन्य आतिथ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना से करीब 920 प्रत्यक्ष और सैकड़ों अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। इसके अलावा होटल, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी टेंटेड कैंपिंग और इको-टूरिज्म की 14 परियोजनाओं के लिए 252 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवार्ड दिए जाएंगे। तीन प्रमुख पर्यटन राजमार्गों पर वे-साइड एमेनिटीज विकसित करने के लिए भी निवेशकों को एलओए दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस: समर्थ सिंह को नहीं मिली डिफॉल्ट बेल, कोर्ट ने कहा- 90 दिन में सीबीआई ने दाखिल किया चालान


12 समझौते, पर्यटन को तकनीक से जोड़ने की तैयारी
मार्ट में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 12 रणनीतिक एमओयू, एमओए और समझौते होंगे। इनमें पर्यटन वाहन चालकों का प्रशिक्षण, ग्रामीण होमस्टे को ग्लोबल बुकिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ना, नए बाइक राइडिंग रूट, एडवेंचर टूरिज्म के सुरक्षा मानक और मोटरस्पोर्ट्स पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। ओरछा के ऐतिहासिक समूह के यूनेस्को नामांकन के लिए प्रबंधन और लैंडस्केप संरक्षण योजना भी तैयार की जाएगी। वहीं 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 1000 एआई-सक्षम क्यूआर कोड बोर्ड लगाने की योजना है। टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में पर्यटन अधोसंरचना और बीएसएफ म्यूजियम के आधुनिकीकरण पर भी समझौता होगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में बढ़ेगा एयरपोर्ट का नेटवर्क: हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर एयरस्ट्रिप और 45 किमी पर हेलीपैड

34 देशों के प्रतिनिधि देखेंगे एमपी का पर्यटन
मार्ट में यूरोप, अमेरिका, एशिया-प्रशांत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी और घरेलू प्रतिनिधियों को मार्ट के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए 16 फैमिलियराइजेशन टूर भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें 200 से ज्यादा विशेषज्ञ खजुराहो, ओरछा, मांडू, महेश्वर, ग्वालियर, कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, कूनो, उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट और अमरकंटक सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत: फॉर्म-6 के साथ नहीं देना होगा कोई घोषणा पत्र

अब पांच भाषाओं में मिलेगी पर्यटन की जानकारी
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट का बहुभाषी संस्करण भी लॉन्च होगा। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच और जापानी भाषा में जानकारी उपलब्ध होगी। डिजिटल ट्रैवल हैंडबुक में 360 डिग्री व्यू, इंटरैक्टिव मैप, एआई स्टोरीटेलिंग, वर्चुअल रियलिटी लिंक और ऑडियो नरेशन जैसी सुविधाएं होंगी। 8 अक्तूबर को वन्यजीव पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म और माइस सेक्टर पर चर्चा होगी। 10 अक्तूबर को प्रदर्शनी आम लोगों, विद्यार्थियों और पर्यटन संस्थानों के लिए नि:शुल्क खोली जाएगी। आयोजन में मध्य प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल और वाइल्डलाइफ कैपिटल ऑफ इंडिया के रूप में स्थापित करने की दिशा में निवेश और साझेदारी पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed