फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP to host G20 conference, govt appoints a coordination committee

Madhya Pradesh: इंदौर और भोपाल में हो सकता है जी-20 का शिखर सम्मेलन, CS की अध्यक्षता में बनी समन्वय समिति  

Tue, 05 Jul 2022 04:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Jul 2022 04:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति बना दी गई है। 

विज्ञापन
MP to host G20 conference, govt appoints a coordination committee
जी-22 शिखर सम्मेलन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जी-20 समूह के सदस्य देशों से प्रतिभागी आएंगे। इन प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार, आवास और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समन्वय समिति बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव को सौंपी गई है। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को सदस्य सचिव और नोडल अधिकारी बनाया गया है।  
विज्ञापन


अब तक जी-20 के शिखर सम्मेलन की तारीखें तय नहीं हुई हैं। समन्वय समिति में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों को भी रखा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी समिति में रहेंगे। राज्य सरकार के मुताबिक भारत में 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक पूरे देश में जी-20 प्रतिभागियों की 190 बैठकें और कॉन्फ्रेंस होनी हैं। 
विज्ञापन


क्या है जी-20 शिखर सम्मेलन
जी-20 यानी 20 देशों का ऐसा समूह, जो राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए साथ आए हैं। जी-20 देशों में दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है। विश्व में होनेवाले इंटरनेशनल ट्रेड का तीन चौथाई हिस्सा भी इन 20 देशों में ही होता है। आर्थिक गतिविधियों में 80% योगदान इस ग्रुप का है। इसके सम्मेलनों में दुनियाभर के मुख्य विषयों, अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वॉर्मिंग, स्वास्थ और आतंकवाद सहित अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा होती है। जी-29 की स्थापना 1999 में 1977 में आए वित्तीय संकट को ध्यान में रखते हुए की गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed