Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Sarang Attacks Congress, Says Party Uses Assembly to Boost Political Image, Not Serve Public Interest

एमपी: सारंग का कांग्रेस पर हमला- विधानसभा का इस्तेमाल जनहित नहीं, राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए करती है पार्टी

Sat, 07 Nov 2026 03:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल उठाने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए सदन का इस्तेमाल करते हैं।
 

विज्ञापन
MP: Sarang Attacks Congress, Says Party Uses Assembly to Boost Political Image, Not Serve Public Interest
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से पांच दिवसीय सत्र पर सवाल उठाए जाने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने पुराने सत्रों में ऐसा कौन-सा काम किया है, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने विधानसभा का सदुपयोग किया। कांग्रेस सत्र के दौरान केवल नकारात्मक बातें करती है। उसके विधायक जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अपना राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए सदन का इस्तेमाल करते हैं। सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा सत्र का सदुपयोग करती है और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है। जिस विधायक दल में अनुशासन नहीं है और जहां नेता प्रतिपक्ष को ही नेता नहीं माना जाता, उसे इस तरह के सवाल नहीं उठाने चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा में डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी, आदेश जारी
विज्ञापन


सफाई मित्रों को दी हड़ताल खत्म करने पर बधाई
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर सारंग ने कहा कि वे सफाई मित्रों को बधाई देते हैं कि उन्होंने त्योहार के समय अपनी हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि शहर में जो सफाई दिखाई देती है, वह सफाई कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उनके काम का सम्मान किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 7 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पांच दिन चलेगी कार्यवाही; हंगामेदार रहने के आसार

दिग्विजय सिंह की यात्रा पर भी साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए सारंग ने कहा कि वे कभी सकारात्मक बात नहीं करते। उनकी यात्रा सनातन को तार-तार करने की यात्रा है। सारंग ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हिंदुओं का सम्मेलन नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू धर्म को घृणा, अलगाव और बिखराव से जोड़कर पेश कर रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को शांति का धर्म माना जाता है। सारंग ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल: मलय जैन बने बालाघाट के एसपी, चार को अतिरिक्त प्रभार

पांच दिन के सत्र को लेकर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
बता दें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि 7 से 11 दिसंबर तक केवल पांच दिन का सत्र बुलाया गया है। इससे पहले मानसून सत्र भी पांच दिन के लिए निर्धारित था, लेकिन उसे तीन दिन में ही समाप्त कर दिया गया था। सिंघार ने बालाघाट में बच्चों की मौत, सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतें, किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, आदिवासी अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए ज्यादा समय देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार सदन छोटा कर सकती है, जनता के सवाल नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed