फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Sampoornata Abhiyan Samman Samaroh: 8 collectors honored, CM said- will make MP the number 1 state in the c

एमपी सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह: 8 कलेक्टर सम्मानित, सीएम बोले-एमपी को देश का नंबर-1 राज्य बनााएंगे

Wed, 20 Aug 2025 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का लक्ष्य है। इस मौके पर नीति आयोग के अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों के कलेक्टरों व अधिकारियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। सीएम ने साफ कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को पूरा सम्मान मिलेगा, लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
MP Sampoornata Abhiyan Samman Samaroh: 8 collectors honored, CM said- will make MP the number 1 state in the c
सीएम डॉ. मोहन यादव 'सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह' में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को आयोजित ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीति आयोग के आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने नीति आयोग से कोदो-कुटकी फसलों के दस्तावेजीकरण की अपील की और कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जैसा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन है। मुख्यमंत्री ने समारोह में बड़वानी, दमोह, धार, खंडवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, और विदिशा जैसे जिलों के कलेक्टरों और तत्कालीन कलेक्टरों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया। दमोह के तेंदूखेड़ा और बड़वानी के पाटी ब्लॉक ने सभी छह संकेतकों को पूरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। विदिशा के बसौदा ब्लॉक ने पांच और जिले ने छह संकेतक पूरे किए। अन्य जिलों जैसे अलीराजपुर, अनूपपुर, छतरपुर, डिंडोरी, झाबुआ, खरगोन, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, सतना और श्योपुर के कलेक्टरों को ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। प्रत्येक जिले से चार अधिकारियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नीति आयोग के सचिव रोहित कुमार, सदस्य रमेश चंद्र, प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना: 34 हजार से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन, लक्ष्य से ज्यादा मिला उत्साह
विज्ञापन


अच्छा काम करने वाले अधिकारियों के साथ सरकार 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार अच्छा काम करने वाले अधिकारियों के साथ खड़ी है, लेकिन कमियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मध्यप्रदेश पीपीपी मॉडल पर जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों के साथ जोड़ने वाला पहला राज्य बनेगा। इसके अलावा, हर संभाग में एक आयुर्वेदिक कॉलेज खोला जाएगा। सीएम ने बताया कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए महाकौशल, चंबल और मालवा क्षेत्रों में कृषि मेले आयोजित किए गए। अक्टूबर मे मध्य भारत में एक बड़ा कृषि मेला होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या अर्चना ही सारांश की सपना? पिता बोले- बेटे ने बताई थी प्रेम संबंध की बात, अब उसे जीआरपी वाले उठाकर ले गए


 यह है सम्पूर्णता अभियान का उद्देश्य
नीति आयोग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलाए गए सम्पूर्णता अभियान का लक्ष्य आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में छह प्रमुख संकेतकों (KPI) को शत-प्रतिशत हासिल करना था। इनमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल, पूरक पोषण, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, स्कूलों में बिजली और पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना शामिल हैं। मध्यप्रदेश के 8 आकांक्षी जिलों और 42 विकासखंडों ने इस अभियान में हिस्सा लिया, जिसमें 6 जिलों और 27 विकासखंडों ने तीन या अधिक संकेतक पूरे किए।

ये भी पढ़ें- Archana Tiwari: अर्चना को किसी से प्यार; घरवाले बना रहे थे शादी का दबाव, पुलिस से छिपाया ये सच; खुले बड़े राज

सीएस बोले- रैंकिंग के चक्कर में गलत आंकड़े पेश न करें
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों से कहा कि रैंकिंग के चक्कर में गलत आंकड़े पेश न करें। उन्होंने जोर दिया कि सही डेटा से ही वास्तविकता का पता चलता है, जिसके आधार पर नीतियां बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गलत आंकड़े सुंदर तस्वीर दिखा सकते हैं, लेकिन बाहरी सर्वे में वास्तविकता सामने आ जाती है। जैन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नए अधिकारियों की पहली पोस्टिंग आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है, ताकि उन्हें जमीनी अनुभव मिले।

आकांक्षा हाट और कोदो-कुटकी की पहल
समारोह के साथ आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद जैसे ऑर्गेनिक शहद, जूट उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए। यह “वोकल फॉर लोकल” पहल का हिस्सा है। सीएम ने नीति आयोग से कोदो-कुटकी को फसल के रूप में मान्यता देने की मांग की, ताकि स्थानीय कृषि को बढ़ावा मिले।

इन जिलों के कलेक्टर हुए सम्मानित 
बड़वानी: पाटी ब्लॉक ने सभी छह संकेतक पूरे किए। कलेक्टर गुंचा सनोवर और तत्कालीन कलेक्टर राहुल हरिदास को गोल्ड मेडल।
दमोह: तेंदूखेड़ा ब्लॉक ने छह संकेतक पूरे किए। कलेक्टर सुधीर कोचर को गोल्ड मेडल।
धार: तिरला ब्लॉक ने छह संकेतक हासिल किए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को गोल्ड मेडल।
खंडवा: छैगांव ब्लॉक ने छह संकेतक पूरे किए। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को गोल्ड मेडल।
निवाड़ी: पृथ्वीपुर ब्लॉक ने छह संकेतक पूरे किए। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और तत्कालीन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल।
टीकमगढ़: बल्देवगढ़ ब्लॉक ने छह संकेतक हासिल किए। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और तत्कालीन कलेक्टर अवधेश वर्मा को गोल्ड मेडल।
विदिशा: बसौदा ब्लॉक ने पांच और जिले ने छह संकेतक पूरे किए। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को गोल्ड और सिल्वर मेडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed