फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP organization strict on hooliganism, warning to MLA, state president said- responsibility for next

MP News: गुंडागर्दी पर भाजपा संगठन सख्त, विधायक को चेतावनी, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अगली गलती की जिम्मेदारी आपकी

Wed, 30 Jul 2025 10:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Jul 2025 10:23 AM IST
सार

इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की मंदिरों में की गई अनुशासनहीन हरकतों पर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को तलब कर साफ चेतावनी दी कि अगली गलती पर वे खुद जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP organization strict on hooliganism, warning to MLA, state president said- responsibility for next
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की हालिया हरकतों को लेकर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। बेटे रूद्राक्ष द्वारा उज्जैन के महाकाल मंदिर और देवास के चामुंडा मंदिर में पुजारियों के साथ की गई बदसलूकी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को विधायक शुक्ला को पार्टी कार्यालय बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योजना बनाकर काम करें, सीएम बोले- धन की कोई कमी नहीं
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि यदि अगली बार बेटे ने ऐसा कोई कृत्य किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। संगठन ने दो बार मंदिरों में हुए विवाद को गंभीरता से लिया है। महाकाल मंदिर में रूद्राक्ष द्वारा जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश और चामुंडा टेकरी पर पुजारी से मारपीट की घटनाएं भाजपा नेतृत्व की नजर में अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल लव-ड्रग्स जिहाद मामला: विधानसभा पास का दुरुपयोग कर रहा था यासीन मछली, धोखाधड़ी का केस दर्ज

चार माह में दो घटनाएं बनीं कारण
21 जुलाई को महाकाल मंदिर में गर्भगृह में घुसने को लेकर विवाद हुआ, जबकि कुछ माह पहले देवास की चामुंडा माता टेकरी पर भी विधायक के बेटे द्वारा पुजारी से मारपीट का मामला सामने आया था। इन दोनों घटनाओं से संगठन में नाराजगी बढ़ी, जिसके बाद विधायक को स्पष्ट संदेश दिया गया कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed