MP Monsoon Session Live: सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा
{"_id":"6889acaa16c073b4b603b4ef","slug":"mp-monsoon-session-2025-live-updates-govt-supplementary-budget-discussed-bjp-vs-congress-opposition-2025-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Monsoon Session Live: सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 30 Jul 2025 11:54 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:54 AM IST
खास बातें
MP Vidhansabha Monsoon Session Live Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में चार विधेयक पास हो गए।संस्कृत भाषा के संवर्धन पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा लाइव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:54 PM, 30-Jul-2025
सदन में अनुपूरक बजट पास
2335 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लंबी चर्चा के बाद सदन में पास हो गया।
01:33 PM, 30-Jul-2025
सदन में 4 संशोधन विधेयक पास
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय स्टांप मप्र संशोधन विधेयक, रजिस्ट्री मप्र संशोधन विधेयक और भारतीय स्टांप मप्र द्वितीय संशोधन विधेयक रखा। सभी विधेयक सदन से पास हो गए।
विज्ञापन
12:42 PM, 30-Jul-2025
संस्कृत भाषा का हो संवर्धन
भाजपा विधायक अभिलाश पांडे ने मध्य प्रदेश में संस्कृत भाषा के संवर्धन किए जाने की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने संस्कृत में अपना ध्यान आकषर्ण रखा। इस मामले पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संस्कृत भाषा में अपना जवाब दिया। उन्होंने संस्कृत भाषा को लेकर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को बताया। वहीं अभिलाष पांडे ने कहा की नई शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी और हिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन संस्कृत को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री से सवाल पूछा कि संस्कृत को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है ? संस्कृत पढ़ने वालों को सरकार क्या स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि शासकीय आवासीय स्कूलों में छात्रवृत्ति की पात्रता है। विगत वर्ष 2024 25 में 3500 बच्चों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया गया।
12:31 PM, 30-Jul-2025
कांग्रेस जनता के मुद्दों पर गंभीर है तो कार्यवाही में भाग ले
भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि अगर कांग्रेस को जनता के मुद्दों से इतना ही लगाव है तो उन्हें शांतिपूर्वक विधानसभा की कार्यवाही में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, ना कि इस तरह परिसर में हंगामा करना चाहिए। भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि अगर आदिवासियों के साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो मुख्यमंत्री जरूर चिंतित होंगे और उचित कार्यवाही करेंगे। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, हम सबकी चिंता का विषय है। सरकार आदिवासियों के हित में ठोस कदम उठा रही है।
12:27 PM, 30-Jul-2025
पटल पर रखे गए प्रतिवेदन
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड का 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के वर्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखें। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2023-24 और मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा संपरिक्षक प्रतिवेदन 2024-25 पटल पर रखे। वहीं मंत्री प्रदयूएम सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचना और मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत कम वितरण कंपनी लिमिटेड का 22वां वर्षिक प्रतिवेदन वित्त वर्ष 2023-24 को पटल पर रखा।
11:51 AM, 30-Jul-2025
कांग्रेस विधायक ने उठाया पिछोर को जिला बनाने का मु्द्दा
विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर को जिला बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा यह प्रश्न लगातार पूछ रहा हूं लेकिन इसका उत्तर नहीं मिल पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मुझे विधायक दो मैं पिछोर को जिला बनाऊंगा, अब तक जिला बनाने की कार्रवाई नहीं हुई। इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जवाब दिया कि यह प्रकरण राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के समक्ष विचाराधीन है।

11:20 AM, 30-Jul-2025
कांग्रेस लगातार कर रही विरोध
मानसून सत्र के पहले दिन से कांग्रेस सरकार का विरोध कर रही है। सदन में पहले दिन 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गूंजा था। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में तख्तियां और खिलौने वाले गिरगिट लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की गई थी। बीत दिन मंगलवार को कांग्रेस ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक कांग्रेस विधायक भैंस की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। ं

11:00 AM, 30-Jul-2025
सड़कों पर 100 करोड़ खर्च करेगी सरकार
वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया था। जिसमें प्रदेश सड़कों के सुधार और नई सड़कों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नगरीय विकास और पुलिस व कानून व्यवस्था पर भी 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

10:45 AM, 30-Jul-2025
MP Monsoon Session Live: सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश में विधानसभा का मानसून चल रहा है। बुधवार को मानसून सत्र का तीसरा दिन है। आज सदन में प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के बाद अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए दो घंटे का समय तय किया गया है। सदन में आज भी विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से हंमामे के आसार है। सत्र की शुरूआत के बाद से कांग्रेस सदन और सदन के बाहर तमाम मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा कर रही है।