फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: भोपाल में मछली परिवार पर बुलडोजर एक्शन, तोड़ा जा रहा करोड़ों का अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

Wed, 30 Jul 2025 01:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 30 Jul 2025 01:19 PM IST
सार

भोपाल में लव-ड्रग्स जिहाद मामले में घिरे सारिक मछली परिवार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर बने फार्महाउस, वेयरहाउस, मदरसे और मकानों को तोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Machli Family's Illegal Properties Demolished in Bhopal Amid Love Drugs Jihad Allegations MP news in Hindi
सरकारी से जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव-ड्रग्स जिहाद के आरोप में घिरे सारिक मछली परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को भोपाल जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मछली परिवार के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। मछली परिवार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए यहां, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि मछली परिवार के द्वारा सरकारी जमीन पर निर्माण किए गए थे, जिन्हें तोड़ा जा रहा है।   



दरअसल, सारिक मछली परिवार ने हथाईखेड़ा डैम के कैचमेंट और आसपास की करीब 50 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्महाउस, वेयरहाउस, मदरसे जैसी स्कूल, गोदाम और कई घर बना रखे हैं। इतना ही नहीं सारिक मछली परिवार ने इस क्षेत्र में अपने कर्मचारियों और नौकरों को मकान बनाकर दे रखे हैं। जिन पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बता दें कि सारिक मछली का भाई शाहवर मछली और भतीजा यासीन मछली एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में लव जिहाद का भी एंगल सामने आया है। 
Machli Family's Illegal Properties Demolished in Bhopal Amid Love Drugs Jihad Allegations MP news in Hindi
पूरी तैयारी के साथ पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सारिक मछली के भाई सोहैल मछली के खिलाफ पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। बीते एक पखवाड़े पहले भोपाल जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से इसी क्षेत्र में सोहेल मछली के रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तोड़कर पांच करोड़ की सरकारी जमीन को मुक्त कराया था। 

ये भी पढ़ें: सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें

Machli Family's Illegal Properties Demolished in Bhopal Amid Love Drugs Jihad Allegations MP news in Hindi
मौके पर मौजूद जिला प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला

देर रात बैठक में बनी कार्रवाई की रणनीति
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तोड़ने के बाद से ही प्रशासन द्वारा मछली परिवार द्वारा हथाईखेड़ा कैचमैंट एरिए में  किए गए निर्माण की कुंडली बनानी शुरू कर दी गई थी। बीते मंगलवार को इन्हें हटाने के लिए देर रात तक अफसरों के बीच बैठकों हुई। इस दौरान अवैध निर्माणों को तोड़ने की रणनीति तैयार की गई। बुधवार को जिला प्रशासन की टीम कार्रावाई के लिए कोकता पहुंची तो अवैध रूप से निर्माण करने वालों ने हंगामा कर दिया। इसे रोकने के लिए एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Machli Family's Illegal Properties Demolished in Bhopal Amid Love Drugs Jihad Allegations MP news in Hindi
जारी रहेगी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

रसूख के चलते नहीं हुई जांच
बताया जा रहा है कि मछली परिवार का यहां खासा दबदबा है। सरकारी जमीनें होने के बाद भी यहां मनचाहा निर्माण किया गया। रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मदरसा, शादी हॉल, मैरिज गार्डन, फार्म हाउस के निर्माण किए गए। फार्म हाउस में बड़ी-बड़ी पार्टियां होती थीं, जिनमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। मछली परिवार का रसूख इतना था कि कभी इनके द्वारा किए गए इन अवैध निर्माणों की जांच तक नहीं हुई। लेकिन, अब लव और ड्रग्स जिहाद का मामला सामने आने के बाद एक-एक कर इनके कारनामों की फाइलें सामने आने लगी।

इन निर्माणों पर होनी है कार्रवाई
शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का फार्म हाउस खसरा नंबर 55 शासकीय भूमि में स्थित वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता, शारिक पिता शरीफ अहमद का वेयर हाउस 40000 वर्ग फिट पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता, शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का सुमन फार्म शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता, इरशाद अहमद पिता सरफराज मोहम्मद खान द्वारा कारखाना शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता, अता उल रहमान पिता मुफ्ती रईस अहमद खान द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध मदरसा का निर्माण और  शारिक अहमद उर्फ मछली, सोहेल अहमद, शफीक अहमद की शासकीय जमीन तीन मंजिल कोठी पर प्रशासन बुलडोजर चलाना शुरू कर चुका है।

ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed