फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Suspension of Surjit Singh Chaddha is becoming difficult Jeetu Patwari also came under fire

MP Politics: सुरजीत चड्ढा का निलंबन बन रहा मुश्किल, पीसीसी चीफ पटवारी भी आए घेरे में

Wed, 31 Jul 2024 03:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

निलंबित किए गए इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरजीत कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने गांधी भवन में कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत जीतू पटवारी के कहने पर किया था।

विज्ञापन
MP Politics Suspension of Surjit Singh Chaddha is becoming difficult Jeetu Patwari also came under fire
सुरजीत सिंह चड्ढा और जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बीजेपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की खातिरदारी किया जाना जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों पर निलंबन कार्रवाई की गाज के साथ टूटा है। लेकिन कार्रवाई की धुरी अब घूमकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की तरफ भी बढ़ने लगी है। निलंबित किए गए नेताओं ने इस मामले को लेकर खुलासा किया है कि जो कुछ हुआ है, वह कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति और अनुमति से ही हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निलंबित किए गए इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरजीत कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने गांधी भवन में कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत जीतू पटवारी के कहने पर किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इसके लिए उन्होंने पीसीसी चीफ से इसके लिए सहमति लेने के बाद ही कैलाश विजयवर्गीय को गांधी भवन आने की अनुमति दी थी। इस बीच मामले को लेकर भाजपा ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि अगर कैलाश का गांधी भवन जाना जिला अध्यक्ष के निलंबन का कारण बनता है तो इसके लिए जीतू पटवारी भी दोषी हैं, इस लिहाज से उनका भी निलंबन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मुखबिर की तलाश
कांग्रेस खेमे में इस बात की जमकर खोजबीन हो रही है कि छुपाने की तमाम कोशिशों के बाद भी इंदौर के कांग्रेस के शहर व ज़िला अध्यक्ष को मिले निलंबन के नोटिस आख़िर सामने कैसे आ गए? इन नोटिस को सार्वजनिक किसने किया? बताया जा रहा है कि इस नोटिस की जानकारी प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजीव सिंह और दोनों अध्यक्षों को ही थी।


सूत्रों का कहना है कि यह नोटिस लिखा भी बड़े ही गोपनीय तरीके से था। उसको छुपाने के पीछे भी कई कारण थे, क्योंकि मामला प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र का है। इन नोटिसों के सामने आने के बाद बवाल थम नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि बवाल मचने के बाद कांग्रेस के छह अगस्त के प्रदर्शन पर भी संकट के बादल छा गए हैं। प्रदेश प्रभारी इंदौर के इस सारे घटनाक्रम से इतने नाराज हो गए हैं कि उनका इंदौर आना तक निरस्त होने के कगार पर है।
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed