फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Leader of Opposition Govind Singh compared RSS with Ravana, said - it is a national conspiratoria

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रावण से की RSS की तुलना, बोले- यह राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है

Sun, 11 Jun 2023 03:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से शिवराज सिंह चौहान घबराएं हुए है।

विज्ञापन
MP Politics: Leader of Opposition Govind Singh compared RSS with Ravana, said - it is a national conspiratoria
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। रावण के तो 100 पुत्र थे, आरएसएस के सौ-डेढ़ सौ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है, उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है। भाई भाई को लड़ाने का काम करता है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करता है। 
विज्ञापन


प्रियंका की रैली से भाजपा घबराई हुई है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से शिवराज सिंह चौहान घबराएं हुए है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अधिकारियों को प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने के निर्देश दिए है। कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर जाने से रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। 
विज्ञापन


पावरफुल प्रत्याशियों को देंगे टिकट 
नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कहा कि भाजपा गुंडागर्दी, लाठी और गोली चलाकर बूथ कैपचरिंग का काम करती है। भाजपा की गुंडागर्दी से मुकाबला करने के लिए मजबूत कार्यकर्ता चाहिए। इस बार ऐसे नेताओं को टिकट देंगे तो भाजपा की गुंडागर्दी का मुकाबला कर सकेगा। प्रत्याशी अनुभवी, नेतृत्व करने वाला और चुनाव लड़ने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत नहीं भाजपा से मुकाबले का चुनाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed