फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Congress's preparation to return to power in MP is fast, now it will reach door to door through H

MP Politics: एमपी में सत्ता वापसी की कांग्रेस की तैयारी तेज, अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से घर-घर पहुंचेंगी

Tue, 13 Dec 2022 02:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 Dec 2022 02:18 PM IST
सार

कांग्रेस के अभियान का आयोजन गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगा। इसमें पदयात्रा निकाली जाएगी। डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर घर के दरवोज पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
MP Politics: Congress's preparation to return to power in MP is fast, now it will reach door to door through H
मध्य प्रदेश कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही हैं। 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ होगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के अभियान का आयोजन गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगा। इसमें पदयात्रा निकाली जाएगी। डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर घर के दरवोज पर लगाया जाएगा। यात्रा के भावनात्मक वीडियो गांव में दिखाए जाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की खामियों को गिनाएंगी। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घर-घर तक पहुंचने की योजना है।
विज्ञापन

 
वहीं, जिला स्तर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और इंनफलुएंसर्स का सम्मेलन होगा। इसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम से अभियान का समापन महारैली से होगा। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे। साथ ही भारत जोड़ो मेला का अयोजन भी होगा। साथ ही राज्य की राजधानी में कांग्रेस की महाससचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च निकालने की भी योजना है। समापन रैली में महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed