फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Officials accused of campaigning for BJP candidate in Vijaypur by-election, complaint lodged with Election

Mp: विजयपुर उपचुनाव में अधिकारियों पर BJP प्रत्याशी का प्रचार करने का लग रहा आरोप, चुनाव आयोग में हुई शिकायत

Wed, 23 Oct 2024 07:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Oct 2024 07:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विजयपुर में होने वाले उपचुनाव में अधिकारियों पर BJP प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप कांग्रेस लगा रही है। पहले सीईओ अब सिविल सर्जन की चुनाव आयोग में शिकायत की गई है।

विज्ञापन
MP: Officials accused of campaigning for BJP candidate in Vijaypur by-election, complaint lodged with Election
विजयपुर उपचुनाव के बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन दोनों ही सीटों को बहुत अहम माना जा रहा है खासकर विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत जो कि मध्य प्रदेश शासन में मंत्री भी हैं उनको टिकट दिया गया है। रामनिवास रावत मंत्री हैं इसलिए उन पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि अधिकारी उनके पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सबसे पहले जनपद सीईओ की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी उसके बाद अब जिले के सिविल सर्जन पर चुनाव प्रचार करने की शिकायत चुनाव आयोग में कांग्रेस द्वारा की गई है और उन्हें निलंबित करने की मांग भी की है ।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर कर रहे प्रचार 
दरअसल मुरैना सिविल सर्जन पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है। कांग्रेस चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया है कि मुरैना सिविल सर्जन डॉ गजेंद्र सिंह तोमर अपना काम छोड़कर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के पक्ष में खुलकर प्रचार कर रहे हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इस वजह से उन पर प्रकरण दर्ज तत्काल निलंबित किया जाए।
विज्ञापन



कराहल जनपद सीईओ की थी शिकायत
काग्रेस ने आरोप लगाया था कि विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामनिवास रावत जो कि विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है, उन्होंने विधानसभा चुनाव में लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अशोक शर्मा सीईओ को जनपद कराहल विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में पदस्थ करा लिया गया है, जबकि अशोक शर्मा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम आरोद के निवासी हैं, जो कि निमय विरूद्व है। शर्मा पूर्व में हुये विधानसभा चुनावों में भी वे इसी क्षेत्र में पदस्थ थे, उस समय स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा निर्वाचन आयोग को शिकायत कर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed