{"_id":"630b98d13c9c7616e921b478","slug":"mp-news-young-man-and-girl-committed-suicide-due-to-love-affair-in-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुकम्मल न हुई मोहब्बत तो प्रेमी युगल ने छोड़ दी दुनिया, लड़की को भगाकर भी ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुकम्मल न हुई मोहब्बत तो प्रेमी युगल ने छोड़ दी दुनिया, लड़की को भगाकर भी ले गया था
Sun, 28 Aug 2022 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पर युवक और युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। दोनों के शव खेत में पेड़ से अलग-अलग लटके मिले।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले में युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली। दोनों ने खेत में पेड़ पर अलग-अलग फंदे से फांसी लगा ली। घटना करही थाना अंतर्गत पिपल्या बुजुर्ग में रविवार सुबह की है। खेत मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही परिजन और परिवार वाले खेत में पहुंचे।
विज्ञापन
करही थाना टीआई के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे सूचना मिली। मौके पर श्यामलाल (22) पुत्र तेर सिंह निवासी ख्याजा बेड़ी पिपल्या बुजुर्ग और 18 साल की युवती निवासी पाचबा पिपल्या बुजुर्ग के शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटके थे। लड़की के गले में दुपट्टा और लड़के के गले में गमछा था। दोनों को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार कर मौका-मुआयना किया गया।
विज्ञापन
दोनों के शवों को करही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंडलेश्वर से महिला डॉक्टर को बुलाकर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। एसआई ने बताया, सुबह 11 बजे खरगोन फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम खरगोन रवाना हो गई।
विज्ञापन
साल 2021 में लड़के के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
टीआई ने बताया, श्यामलाल 16 अक्टूबर 2021 को लड़की को भगाकर ले गया था। तब लड़की की उम्र 17 साल थी और वह नाबालिग थी। इस पर करही थाने में उसके के खिलाफ अपहरण का केस पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने 20 अक्टूबर 2021 को लड़की को बरामद भी कर लिया था। लड़की ने लड़के पर दुष्कर्म करना भी बताया था। इसके बाद लड़के के खिलाफ अपहरण, बलात्कार के तहत पॉक्सो में केस भी दर्ज किया था। मामले में श्यामलाल 25 अगस्त 2022 को मंडलेश्वर न्यायालय में पेशी पर भी गया था।
मृतक श्यामलाल के रिश्तेदार ने बताया, लड़के के पिता से बात हुई थी। उन्होंने बताया, श्यामलाल शनिवार रात को तीन बजे तक घर पर ही था। इसके बाद घर से कब चला गया, पता नहीं। सुबह 7 बजे मौत की खबर आई। यही स्थिति लड़की के परिवार के साथ है। उन्हें भी लड़की की मौत की खबर लोगों ने ही दी।
