फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Waving the bike in front of the minister's convoy proved costly, police caught three drug addicts

MP News: काफिले के आगे बाइक लहराना पड़ा महंगा, मंत्री ने तीन नशेडियों को पुलिस के हवाले किया

Thu, 05 Sep 2024 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Sep 2024 06:37 PM IST
सार



स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की जनता से की शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात कही।  
 

विज्ञापन
MP News: Waving the bike in front of the minister's convoy proved costly, police caught three drug addicts
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जनता से की शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात कही।  
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उनके काफिले के आगे शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना तब हुई जब मंत्री पटेल भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा जा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लोगों से ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को देने की भी बात कही। 
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों पर संदेह होने पर रोकी गाड़ी
घटना तब घटी जब मंत्री पटेल बाड़ी टोल टैक्स के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक बाइक चालक लहराते हुए गाड़ी चला रहा था, जिससे उन्हें संदेह हुआ। मंत्री ने अपनी गाड़ी रोककर बाइक सवार युवक और उसके साथियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों से शराब की तेज गंध आई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे नशे में धुत होकर वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने दिखाई सतर्कता, पुलिस को किया सूचित
मंत्री पटेल ने मौके पर ही अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए तीनों युवक शराब के नशे में थे और लापरवाही से बाइक चला रहे थे, जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थे।


शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील
इस घटना के बाद मंत्री पटेल ने जनता से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल अपने जीवन बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि सभी को जिम्मेदारी से वाहन चलाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed