फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vishvas Sarang targets Congress over Vande Mataram; calls it an attack on the country's unity and int

MP News: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को विश्वास सारंग ने घेरा, बोले- देश की एकता-अखंडता पर प्रहार

Thu, 20 Aug 2026 04:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 20 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

वंदे मातरम् की दो कड़ियां गाने को लेकर कांग्रेस के रुख पर मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे देश की एकता-अखंडता के खिलाफ बताया।
 

विज्ञापन
MP News: Vishvas Sarang targets Congress over Vande Mataram; calls it an attack on the country's unity and int
खेल मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वंदे मातरम् के दो कड़ी गाने को लेकर कांग्रेस के रुख पर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को देश की एकता और अखंडता पर प्रहार बताया। वहीं नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन और समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध को लेकर भी सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का काम किया है। उनके मुताबिक वंदे मातरम् वह तराना है, जिसे गाते हुए सैकड़ों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताते हुए इसे उसकी ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता का परिचायक बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल के छह लेन बायपास से हजारों पेड़ों पर संकट, 36 किमी सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा कोलार में कटाई
विज्ञापन


नीट पेपर लीक पर कांग्रेस से सवाल
नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए सारंग ने सवाल उठाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्ग विशेष को भ्रमित कर राजनीति करने की आदत से मजबूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: UCC को लेकर फैली अफवाहों से बढ़े निकाह के आवेदन, भोपाल में काजियों के पास पहुंच रहे परिवार

UCC के विरोध पर भी तीखा हमला
UCC को लेकर सारंग ने विरोध करने वालों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनके मन में दूसरी या तीसरी शादी करने और हलाला करने का विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे, इसलिए विरोध करने वालों के पेट में दर्द हो रहा है।
सारंग ने स्पष्ट कहा कि कोई भी विरोध कर ले, UCC लागू हो चुका है और लागू रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed