{"_id":"64f19fff8d05691b79092033","slug":"mp-news-vd-sharma-said-one-nation-one-election-will-be-decided-on-the-basis-of-majority-of-the-society-nat-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वीडी शर्मा बोले- वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला समाज के बहुमत के आधार पर होगा, नाथ बोले एकदम संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वीडी शर्मा बोले- वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला समाज के बहुमत के आधार पर होगा, नाथ बोले एकदम संभव नहीं
Fri, 01 Sep 2023 01:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:58 PM IST
सार
वीडी शर्मा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे। उसके आधार पर चीज तय होगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए मैं इसे उचित नहीं मानता।
विज्ञापन
वीडी शर्मा और कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन का फैसला समाज के बहुमत के आधार पर होगा। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नीमच में कहा कि यह एकदम से संभव नहीं है। इसे भाजपा शासित राज्यों में कर देंगे, लेकिन बाकी राज्यों आसान नहीं होगा। यह संविधान संशोधन का विषय है। इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा से पास होना ही जरूरी नहीं। बल्कि राज्यों से भी अनुमति लेना होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि मैं ऐसा मानता हूं वन नेशन, वन इलेक्शन हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो। समाज के अंदर चर्चाएं होती रही हैं और चर्चाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे। उसके आधार पर चीज तय होगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए मैं इसे उचित नहीं मानता।
विज्ञापन
भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव आने पर यह सब होता है। भाजपा अपनी पद्धति पर काम करती आई है। अब उन्हें अपनी परिस्थितियां दिख रही होगी। इसलिए आरोप लगा रहे है। यह चुनावी समय है। किसी के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता।