फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Minister Anurag Thakur said – Family first for Congress and nation for BJP

MP News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस के लिए परिवार फर्स्ट और भाजपा के लिए राष्ट्र

Sat, 26 Aug 2023 06:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Aug 2023 06:28 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस विकास को लेकर भाजपा के सामने कही टिकती नहीं है। इसलिए भ्रम फैलाती है और दुष्प्रचार करती है।

विज्ञापन
MP News: Union Minister Anurag Thakur said – Family first for Congress and nation for BJP
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार फर्स्ट है, जबकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले आता है।
विज्ञापन


भोपाल प्रवास पर आए अनुराग ठाकुर ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश में परिवार प्रथम है। भाजपा में राष्ट्र और देश प्रथम है। नेहरू-गांधी नाम रखने को लेकर होड़ लगी है। आगे पता नहीं किसका नाम रखने का सोचेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के लद्दाख जाने पर भी सवाल उठाया और पूछा कि पहले वह कभी लद्दाख क्यों नहीं गए? जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के कारण ही राहुल गांधी आज वहां छुट्टियां मना पा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विकास को लेकर कहीं नहीं टिकती
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास को लेकर भाजपा के सामने कहीं टिकती नहीं है। इस वजह से भ्रम फैलाती है और दुष्प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, यह बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार ने इसे बाहर लाया। ठाकुर ने कहा कि मैं बड़े-बुजुर्गों से आग्रह करुंगा कि वह 18 से 19 साल के युवाओं को 20 साल पहले के मध्य प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल को भी घेरा
ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके स्टाफ में कोई इमानदार व्यक्ति नहीं है। युवाओं के लिए कुछ नहीं हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed