{"_id":"66f126b9bca53d25e6084e45","slug":"mp-news-this-year-4-50-lakh-students-will-get-free-bicycles-in-the-state-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में इस साल 4.50 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में इस साल 4.50 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क साइकिल
Mon, 23 Sep 2024 01:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:58 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के 4 लाख 50 हजार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल दी जाएगी। यह साइकिल वर्ष 2024-25 में नि:शुल्क साइकिल प्रयाय योजना में दी जाएगी।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष 2024-25 में नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना में 4 लाख 50 हजार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान करेगा। इस संबंध में विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
योजना में कक्षा-6 एवं 9 में प्रथम प्रवेश पर पात्र विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा के लिये नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। योजना में पिछले वर्ष 4 लाख 7 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई थीं। योजना में उन छात्राओं को भी लाभ दिया जायेगा, जिनके छात्रावास और शासकीय स्कूल के बीच की दूरी 2 किलोमीटर या इससे ज्यादा हो। विभागीय अधिकारियों को साइकिल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे जाने के लिये कहा गया है।