फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: These special trains including Secunderabad-Gorakhpur will run for passengers on Diwali and Chhath.

MP News: दिवाली और छठ पर यात्रियों के लिए चलेगी सिकंदराबाद-गोरखपुर समेत यह स्पेशल ट्रेनें

Wed, 30 Oct 2024 09:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Oct 2024 09:11 AM IST
सार


रेलवे प्रशासन दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सिकंदराबाद-गोरखपुर और नांदेड़-पटना-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन शामिल है। 

विज्ञापन
MP News: These special trains including Secunderabad-Gorakhpur will run for passengers on Diwali and Chhath.
स्पेशल ट्रेन

विस्तार

 रेलवे ने सिकंदराबाद-गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर, 5 नवंबर और 12 नवंबर को सिकंदराबाद से, जबकि 31 अक्टूबर, 7 नवंबर और 14 नवंबर को गोरखपुर से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का संचालन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों के माध्यम से किया जाएगा। ट्रेन के रूट और समय सारणी गाड़ी संख्या 07175 सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए रात्रि 9:00 बजे प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन का प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव 
गाड़ी संख्या 07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 21.00 बजे प्रस्थान कर काजीपेट से 23.00 बजे, दूसरे दिन रामगुंडम से 00.37 बजे, मंचिर्याल से 00.50 बजे, सिरपुर कागजनगर से 01.32 बजे, बल्हारशाह से 03.30 बजे, नागपुर से 06.25 बजे, इटारसी से 12.05 बजे, भोपाल से 13.50 बजे, बीना से 16.10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 18.35 बजे, भीमसेन से 22.42 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.20 बजे, तीसरे दिन ऐशबाग से 00.58 बजे, बाराबंकी से 02.07 बजे, गोंडा से 03.20 बजे तथा बस्ती से 04.35 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 06.30 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07176 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 08.10 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 09.32 बजे, गोंडा से 10.55 बजे, बाराबंकी से 12.20 बजे, ऐशबाग से 13.38 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.10 बजे, भीमसेन से 16.52 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 18.55 बजे, बीना से 22.05 बजे, भोपाल से 23.40 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 01.15 बजे, नागपुर से 05.10 बजे, बल्हारशाह से 09.20 बजे, सिरपुर कागजनगर से 10.07 बजे, मंचिर्याल से 11.02 बजे, रामगुंडम से 11.17 बजे तथा काजीपेट से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिकंदराबाद 15.30 बजे पहुंचेगी।  इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 एवं जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन भी 
इसके अलावा नांदेड-पटना-नांदेड के मध्य तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी 29 अक्टूबर 2024 से 12 नंबवर 2024 तक दोनों दिशाओं में चलेगी। हीं, भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09493/09494 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का सागर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed