फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: There are 15008 Waqf properties in MP, most in Bhopal, 90% are illegally occupied by Muslims

MP News: एमपी में 15008 वक्फ की संपत्तियां, भोपाल में सबसे ज्यादा, 90% पर मुस्लिमों का ही अवैध कब्जा

Wed, 02 Apr 2025 06:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड की 15008 संपत्तियां हैं। इसमें भोपाल में सबसे ज्यादा संपत्ति है। हालांकि, इसमें 90 प्रतिशत संपत्तियों पर मुस्लिम समाज के लोगों का ही कब्जा है। इससे बोर्ड को न के बराबर कमाई हो पा रही है।  
 

विज्ञापन
MP News: There are 15008 Waqf properties in MP, most in Bhopal, 90% are illegally occupied by Muslims
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल को पेश कर दिया है। इसको लेकर मुस्लिम समाज में समर्थन भी कर रहा है और विरोध भी कर रहा है। राजधानी भोपाल में वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस बिल से वक्फ की जमीन से अवैध अतिक्रमण और कब्जे हटा कर उसको वापस लेने की बात कही जा रही है। मध्य प्रदेश में ही वक्फ बोर्ड की 15008 संपत्तियां हैं। इसमें से 90 प्रतिशत संपत्तियों पर कब्जा हो गया है। इससे वक्फ बोर्ड को उन संपत्तियों से कोई कमाई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि वक्फ बोर्ड की 90% से अधिक संपत्तियों पर मुस्लिम समाज के लोगों का ही कब्जा है। भोपाल में प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ से सराय के रूप में बड़ी प्रापर्टी है। इससे बोर्ड को कोई इनकम नहीं हो रही है। इस पर कुछ निजी लोगों का कब्जा है। भोपाल टॉकीज के पास बड़ा बाग कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दुकानों से बोर्ड को एक रुपए भी किराया नहीं मिल रहा है। इन दुकानों का किराया लाखों रुपए है। मॉडल ग्राउंड स्टेशन रोड पर वक्फ बोर्ड की 15 दुकानें हैं, यहां से भी कोई किराया नहीं मिल रहा है, लोगों ने दादागिरी कर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP News: भोपाल में वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज, महिलाओं ने भी पीएम मोदी को कहा शुक्रिया


बोर्ड से 100 रुपए किराए पर ली, 10 से 20 बाहर पर दूसरे को दी
यहीं नहीं कुछ लोगों ने वक्फ की संपत्तियों को अपनी आजीविका के लिए मामूली राशि को किराए पर लिया और उसको दूसरों को किराए पर देकर हजारों रुपए कमा रहे हैं। यानी वक्फ से 100 रुपए किराये पर लिया और उसको 10 से 20 हजार रुपए दूसरों से किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वक्फ की प्रदेश में पांच हजार हैक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें से 90 प्रतिशत पर अवैध कब्जा है। 

ये भी पढ़े- MP News: मंत्री विश्वास सारंग बोले- वक्फ बिल पर चंद नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने समाज को गुमराह कर रहे

अभी एक से दो करोड़ की ही कमाई 
पटेल ने बताया कि अभी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से सालाना एक से दो करोड़ रुपए की ही कमाई हो रही है। यदि संपत्तियों से अवैध कब्जा हट जाए तो बोर्ड को 100 करोड़ रुपए सालाना कमाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनको केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल से बहुत उम्मीद है। अब यह मामला शासन और प्रशासन की नजर में आया है। इन संपत्तियों से कब्जा हटाया जाएगा। जनकल्याण के लिए इन संपत्तियों को दान किया गया था। इससे होने वाली आय को उसके उद्देश्य। भलाई, परोपकार, गरीब जररूत की मदद और शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। अभी इनकम नहीं होने से वक्फ की संपत्तियों को संधारण और संचालन भी ठीक से नहीं किया जा रहा है। 

ये भी पढ़े- Bhopal: भोपाल के सेमरा में शराब दुकान बंद कराने स्कूली बच्चे और महिलाएं मैदान में, रहवासियों ने किया सुंदरकांड

भोपाल में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्तियां 
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्तियां भोपाल में ही हैं, जहां 4475 संपत्तियां पंजीकृत हैं। इनमें कब्रिस्तान, मुसाफिर खाने, मस्जिदें, कृषि भूमि, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं, जिन पर विवाद भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed