{"_id":"67ed100fae1c61a28608defc","slug":"bhopal-school-children-and-women-came-out-in-the-field-to-close-the-liquor-shop-in-semra-bhopal-the-goons-d-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल के सेमरा में शराब दुकान बंद कराने स्कूली बच्चे और महिलाएं मैदान में, रहवासियों ने किया सुंदरकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल के सेमरा में शराब दुकान बंद कराने स्कूली बच्चे और महिलाएं मैदान में, रहवासियों ने किया सुंदरकांड
Wed, 02 Apr 2025 04:02 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 02 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
Liquor Shop: भोपाल के सेमरा साईंराम कॉलोनी में शराब दुकान खुलने के विरोध में स्कूल बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर आई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली निकाली और दुकान के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद रहवासियों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके।
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में इन दिनों अगल-अलग क्षेत्रों नें शराब की दुकान खुलने का विरोध देखने को मिल रहा है। अब तो बच्चे भी विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। बुधवार को भोपाल के सेमरा साईंराम कॉलोनी में भी शराब दुकान खुलने का विरोध देखने को मिला। यहां कलारी बंद कराने के लिए स्कूली बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर गई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली भी निकाली और दुकान के सामने ही प्रदर्शन किया। इसके बाद रहवासियों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके।
स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका
रहवासियों का कहना है कि अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। ऐसे में हर रोज रहवासी परेशान हो रहे हैं। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोटिया ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान है। यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं, इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर दोस्ती कर इंजीनियरिंग छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
विज्ञापन
जनसुनवाई में 3 बार कर चुके शिकायत
सेमरा साईंराम कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। उनका कहना था कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज, महिलाओं ने भी पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
गुरुवार तक चलेगा सुंदरकांड
प्रदर्शन कर रहे मलोटिया ने बताया सुंदरकांड का पाठ कल यानी गुरुवार तक चलेगा, बावजूद दुकान शिफ्ट नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इसके चलते अब उन्होंने सुंदरकांड, धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।