फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vishwas Sarang said- A few leaders are misleading the society to serve their political inter

MP News: मंत्री विश्वास सारंग बोले- वक्फ बिल पर चंद नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने समाज को गुमराह कर रहे

Wed, 02 Apr 2025 02:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Apr 2025 02:39 PM IST
सार

भोपाल में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि कुछ चंद नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने समाज को गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Minister Vishwas Sarang said- A few leaders are misleading the society to serve their political inter
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश कर दिया। इसके समर्थन में राजधानी में मुस्लिम समाज ने जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ कर समर्थन दिखाया। वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का आम मुसलमान से कोई विरोधाभास नहीं है, बल्कि कुछ अमीर मुस्लिम नेता, जो वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बेजा कब्जा किए बैठे हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज ने दिखाया समर्थन, झूठे प्रचार करने वालों को दिया जवाब  
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में हजारों मुस्लिम भाइयों और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ संशोधन बिल का खुलकर समर्थन किया है। यह उन नेताओं के लिए करारा तमाचा है, जो इस बिल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सही उपयोग और आम मुसलमान के हित में लाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- MP News: भोपाल में वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज, महिलाओं ने भी पीएम मोदी को कहा शुक्रिया


वक्फ संपत्तियों पर बेजा कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप 
मंत्री सारंग ने कहा कि यह बिल केवल उन लोगों के पेट में दर्द पैदा कर रहा है, जिन्होंने अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। यह आम मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता लाने और गरीब मुस्लिम समुदाय को इसका सही लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़े- Bhopal: भोपाल नगर निगम का कल आएगा बजट, 10 से 15% बढ़ सकता है जल और प्रॉपर्टी टैक्स, 3 साल पहले हुई थी बढ़ोतरी

राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा 
उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं, लेकिन भोपाल में मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए समर्थन ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंत्री सारंग ने जोर देकर कहा कि जो लोग इस बिल को पढ़ेंगे, वे इसका विरोध नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े- MP News: नीमच में 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन, अमित शाह शामिल होंगे

यह बिल पढ़ने के बाद विरोध नहीं करेगा कोई 
मंत्री सारंग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना आवश्यक है। यह कानून मुस्लिम समाज को मजबूत करने और उनकी संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के मुस्लिम समाज ने जिस तरह से इस बिल का समर्थन किया है, वह यह साबित करता है कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed