फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress taunts Dhirendra Shastri on settling Hindu village, seeks permission from CM to settle Muslim

Bhopal: धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर कांग्रेस का तंज, सीएम से मांगी मुस्लिम गांव बसाने की अनुमति

Fri, 04 Apr 2025 07:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू गांव का भूमिपूजन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो मुझे भी मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बसाने की अनुमति दी जाए।
 

विज्ञापन
Bhopal: Congress taunts Dhirendra Shastri on settling Hindu village, seeks permission from CM to settle Muslim
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर कांग्रेस नेता ने भी एक मांग की है । कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो मुझे भी मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बसाने की अनुमति दी जाए। हफीज ने शास्त्री के ट्वीट को टैग करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यह मांग की है। शास्त्री ने इस ट्वीट में कहा था कि बागेश्वर धाम में देश का पहला हिंदू गांव बनेगा, जिसकी आधारशिला रखी जा चुकी है। बागेश्वर धाम गढ़ा में बनने वाले इस हिंदू ग्राम में करीब एक हजार परिवारों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन

बीजेपी बोली देश का विभाजन स्वीकार नहीं
कांग्रेस प्रवक्ता की मांग पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश का विभाजन पहले भी स्वीकार नहीं था, न अब है। अब पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा। जमीन के दस फीट नीचे दफना दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों के पाक इरादों ने ही पाकिस्तान बना दिया था। अब जिन्ना की औलादें पाकिस्तान की बात करेंगी तो वे हिन्दुस्तान ही नहीं, दुनिया के किसी देश में पैदा नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढें-दिल्ली बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने मांगा नियुक्ति का पावर, मिले कई निर्देश, आएगी नई गाइडलाइन

हिंदू गांव की परिकल्पना यह है कि सभी सुरक्षित रहें
शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पागल हो गई है। हिंदू गांव की परिकल्पना यह है कि सभी सुरक्षित रहें। बहन-बेटियां स्वतंत्रता से घूम सकें। पाप मत करो। बेटियों को मत छेड़ो। तिरंगे का अपमान मत करो। सेना पर पत्थर मत फेंको। फिर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर ऐसा किया गया तो छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढें-मध्य प्रदेश में डीएसपी की पोस्टिंग का अधिकार एसपी को नहीं मिलेगा, सरकार प्रस्ताव से असहमत

शास्त्री ने रखी है हिंदू गांव की आधारशिला
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को हिंदू गांव का भूमिपूजन किया था। यह गांव छतरपुर के गढ़ा में ही बसाया जाएगा। शास्त्री ने बताया था कि हिंदू ग्राम में 1000 परिवार रहेंगे। जिस भूमि पर हम बैठे हैं, इसके आसपास 1000 मकानों का निर्माण होगा। जमीन बागेश्वर धाम जन सेवा समिति से दी जाएगी। निर्माण की जिम्मेदारी बागेश्वर धाम के सभी सेवादारों की रहेगी। भूमिपूजन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से शुरू होता है। पहले परिवार, समाज और ग्राम हिंदू बनेंगे। फिर हिंदू तहसील, जिला और राज्य की स्थापना होगी। इसके बाद हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed