फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Massive fire in Bhopal's wood depots, 25 fire engines on the spot, flames reached 6 depots

Bhopal News: भोपाल में लकड़ी के टालों में भीषण आग, 25 दमकलें मौके पर, 6 टालों तक पहुंचीं लपटें

Sun, 09 Nov 2025 11:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:45 PM IST
सार

भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम लकड़ी के टालों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। कुछ ही मिनटों में आग 5-6 टालों तक फैल गई और 25 से ज्यादा दमकलें मौके पर जुट गईं।

विज्ञापन
Bhopal News: Massive fire in Bhopal's wood depots, 25 fire engines on the spot, flames reached 6 depots
लकड़ी के टालों में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम अचानक लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पात्रा पुल से सटे लकड़ी के टालों में करीब शाम 7:30 बजे आग भड़की, जो कुछ ही मिनटों में तेजी से फैलकर 5 से 6 टालों तक पहुंच गई। घना धुआं उठने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। टीमों ने चारों दिशाओं से पानी डालकर आग को रोकने का प्रयास किया। फायर अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी ज्यादा होने के कारण लपटों को काबू में लाना कठिन हो रहा था, लेकिन देर रात तक आग फैलने से रोक ली गई।
विज्ञापन




मौके पर 25 दमकलों की तैनात
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 से 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड टीम के परवेज ने बताया कि आगे की तरफ आग को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन पूरी तरह बुझाने में समय लग रहा है। सूखी लकड़ी होने के कारण आग तेजी से भड़कती रही, जिससे टीमों को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




रेलवे विभाग भी सतर्क, ट्रैक पर प्रभाव नहीं
जहां आग लगी है, वहां से रेलवे लाइन लगभग 100–150 मीटर ही दूर है। रेलवे के पीआरओ नवल अग्रवाल के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अभी तक रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की आशंका, जनहानि नहीं
घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, कोई जनहानि नहीं हुई है, वहीं आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

कई कारखाने और मशीनें जलीं, करोड़ों का नुकसान
पात्रा पुल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को भारत टॉकीज और बोगदा पुल के बीच बंद कर दिया गया, जिससे यातायात ठप हो गया। टिंबर व्यापारी के अनुसार, 4–5 कारखाने, दो आरा मशीनें और बड़ी मात्रा में लकड़ी जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान 1.5 से 2 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। विधायक आरिफ मसूद ने भी स्थल का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और कहा कि टालों की अवैध मशीनों को हटाने का मुद्दा पहले भी उठाया गया था, जिसकी समीक्षा की जाएगी।


यह भी पढ़ें-एम्स में शुरू होगा स्मार्ट कार्ड पेमेंट मॉडल, सभी विभागों में लगेंगे स्कैनर, लंबी लाइन से मिलेगी राहत

बिजली सप्लाई बंद, मेन रोड पर जाम
आग बढ़ने के बाद सुरक्षा के चलते भारत टॉकीज क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं, धुआं और भीड़ के कारण मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। कई लोग अपने-अपने टालों से सामान निकालकर बचाने की कोशिश करते दिखे। घटना के चश्मदीद ने कहा कि आग लगते ही लपटें तेजी से फैलीं और कुछ ही देर में कई टालों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि दमकल की पहली टीम आग लगने के करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed