फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Special checking campaign at 19 places in Bhopal- Action taken on 126 buses running without fitness-i

MP News: भोपाल में 19 स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान- बिना फिटनेस-बीमा के दौड़ रही 126 बसों पर कार्रवाई

Tue, 13 May 2025 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 May 2025 08:32 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में सोमवार को बाणगंगा चौराहा के पास बिना फिटनेस और बीमा के दौड़ रही बस के वाहन चालकों को चपेट में लेने के बाद सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने 19 स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन
MP News: Special checking campaign at 19 places in Bhopal- Action taken on 126 buses running without fitness-i
भोपाल में पुलिस कर्मी बसों की जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल शहर के बाणगंगा चौराहा पर स्कूल बस की चपेट में आने से सोमवार को एक युवती की जान चली गई। बस बिना फिटनेस और बीमा के सड़क पर दौड़ रही थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में वाहनों का विशेष चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में भोपाल में मंगलवार को 19 स्थानों पर वाहनों की विशेष चैकिंग का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त कार्रवाई में 410 बसों की जांच की गई। इसमें 126 बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई। यह अभियान 31 मई 2025 तक निरंतर जारी रहेगा। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिचारी मिश्र ने बताया कि कई बसों बिना फिटनेस और बीमा के दौड़ रही थी। इसके अलावा अन्य बसों में मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed