फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: शिवराज ने उमा भारती का लिया आशीर्वाद, पूर्व सीएम बोली- सबसे पहली लाडली बहना मैं

Sat, 10 Jun 2023 01:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Jun 2023 01:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। महिला सशक्तिकरण मां-बेटी-बहन का कल्याण, उनको न्याय मिले और वह आगे बढ़ सके। उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार ना हो।

विज्ञापन
MP News: Shivraj took blessings of Uma Bharti, former CM said – I am the first dear sister
सीएम शिवराज ने उमा भारत का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम को जबलपुर के कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले सीएम ने भोपाल में लाड़ली बहनों के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। सीएम ने उमा के पैर छूए। वहीं, उमा भारती ने कहा कि सबसे पहली लाडली बहना मैं। सभी बहनें आज शिवराज जी पर आशीष की बरसात करें। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। महिला सशक्तिकरण मां-बेटी-बहन का कल्याण, उनको न्याय मिले और वह आगे बढ़ सके। उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार ना हो। वह वरदान है, उनके बिना दुनिया नहीं चल सकती। इसके लिए बरसो पहले अभियान प्रारंभ हुआ। 
 

आज मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के अंत में मुख्यमंत्री बनने के बाद बेटियों की शादी बोझ नहीं रहे, इसलिए हमने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। 2006 में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। जिसे दूसरे राज्यों ने भी अपनाया। इस योजना का असर यह हुआ कि मध्य प्रदेश में सेक्श रेशो 1 हजार लड़कों पर 956 लड़कियां पैदा हो रही है। अब बेटी के जन्म पर आनंद मनाया जाता है। महिलाओं को स्थानीय निकाय और नौकरी में आरक्षण दिया। आज इस कड़ी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जुड़ रही है। छोटी छोटी चीजों के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया। 
 
चुनाव देखकर नहीं बनाई योजना 
सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख के करीब महिलाओं के आवेदन आए है। 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं के खाते में एक रुपए पहुंच गए है। कुछ महिलाओं के खाते में प्रक्रिया रह गई है। उनको जल्द पूरा कर पैसा डाला जाएगा। सीएम ने कहा कि यह योजना चुनाव देखकर नहीं बनाई गई। 

 
MP News: Shivraj took blessings of Uma Bharti, former CM said – I am the first dear sister
लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में पीले चावल देकर कर रहे आमंत्रित - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया
भोपाल में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के साथ ही 13 जगह बड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा सभी वार्डों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed