फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कटनी में राजा पहाड़ पर श्री हरिहर तीर्थ का भूमिपूजन 12 जून को, सात दिन तक कार्यक्रम, CM योगी भी आएंगे

Mon, 05 Jun 2023 07:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Jun 2023 07:30 PM IST
सार

विजयराघवगढ़ से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि तीर्थ स्थल पर भगवान परशुराम की विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट की अष्ट धातु की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 12 एकड़ जमीन मिली है। इसका निर्माण दो साल में पूरा होगा।

विज्ञापन
MP News: Bhoomipujan of Shri Harihar Teerth on Raja Pahar in Katni on June 12, program for seven days, CM Yogi
कटनी में श्री हरिहर तीर्थ का भूमिपूजन 12 जून को - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में राजा पहाड़ के नाम से प्रचलित महानदी और कटनी नदी के संगम पर श्री हरिहर तीर्थ का निर्माण होगा। इसका भूमिपूजन 12 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। विजयराघवगढ़ से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि तीर्थ स्थल पर भगवान परशुराम की विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट की अष्ट धातु की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 12 एकड़ जमीन मिली है। इसका निर्माण दो साल में पूरा होगा। शुरुआत में इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, तीर्थ निर्माण पर ज्यादा राशि खर्च होने का अनुमान है। पाठक ने बताया कि निर्माण के लिए जनता से उनकी इच्छा के अनुसार सहयोग लिया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य, अवधेशानंद, प्रोफेसर गिरीश त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। 


 
MP News: Bhoomipujan of Shri Harihar Teerth on Raja Pahar in Katni on June 12, program for seven days, CM Yogi
श्री हरिहर तीर्थ - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन, सीएम योगी भी आएंगे 
तीर्थ स्थल से भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद एक सप्ताह तक संतों के अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसमें पांच दिवसीय रामकथा संत रामभद्राचार्य के श्रीमुख से श्रद्धालु सुनेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। साध्वी ऋतंभरा, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी, जितेंन्द्रानंद सरस्वती, राजेश्वरानंद आदि का भी आशीर्वाद मिलेगा। 

13 जून को सांस्कृतिक धर्मसभा
13 जून को सत्य सनातक सांस्कृतिक धर्मसभा के रूप में संतों के बीच विमर्श शास्त्रार्थ आयोजित होगा। जिसका संचालन अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा किया जाएगा। विधायक पाठक ने कहा कि उनको यह अचानक परिकल्पना आई। जिसको उन्होंने संतों और कई लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने इस पर काम करने और अपना पूरा सहयोग करने का वादा किया। 

श्री हरिहर तीर्थस्थल में 12 ज्योर्तिलिंग मंदिर 
श्री हरिहर तीर्भस्थल पर भगवान श्री परशुराम की 108 फीट की प्रतिमा, भारत माता का मंदिर, श्री अयोध्या धाम में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर का छोटा स्वरूप, चार धाम के मंदिरों का निर्माण, 12 ज्योर्तिलिंग मंदिर, मां दुर्गा के नौ स्वरूप मंदिर, भगवान विष्णु के दशावतार का मंदिर, श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का मंदिर, देवों में देव महादेव का मंदिर, भक्त निषादराज का मंदिर, माता शबरी का मंदिर, संत कुटी होगी। 

यह भी है योजना 
तीर्थ स्थल पर 500 मीटर रिवर फ्रंट एवं घाट का निर्माण, धर्मशाला एवं हॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, तीर्थ स्थल से बाणसागर बांध तक क्रूज का संचालन, संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना, संस्कृत पाठशाला एवं छात्रावास, कर्मकांड के लिए वेद विद्यालय (काशी की तर्ज पर), रोप वे निर्माण, सोलर सिस्टम निर्माण, लाइट एंड साउंड शो, रुद्राक्ष वन, चंदन वन, नवगृह वन और तुलसी वन भी विकसित किए जाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed