फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj stopped the convoy of the bike driver who fell after hitting the divider and took him to the

MP News: डिवाइडर से टकराकर गिरे बाइक चालक को शिवराज ने काफिला रोक पहुंचाया अस्पताल, कहा- चिंता मत कर मामा है

Fri, 15 Dec 2023 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Dec 2023 10:53 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार रात संवेदनशीलता दिखाई डिवाइडर से टकराकर गिरे युवक को ना सिर्फ अपने हाथों से उठाया बल्कि उसे अपनी टेल गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। युवक से बोले कि चिंता मत कर मामा है। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj stopped the convoy of the bike driver who fell after hitting the divider and took him to the
शिवराज ने घायल युवक की मदद करने रूकवाया काफिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार रात संवेदनशीलता दिखाते हुए डिवाइडर से टकराकर गिरे एक युवक को ना सिर्फ अपने हाथों से उठाया बल्कि उसे अपने काफिले की कार से अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला शुक्रवार को राजधानी के रवींद्र भवन के पास से गुजर रहा था। यहां पर डिवाइडर से टकरा कर एक युवक गिरा हुआ था। उसे देख शिवराज ने तुरंत अपना काफिला रूकवाया। पूर्व सीएम ने युवक को अपने हाथ से उठाया और पुलिस कर्मियों के साथ अपने काफिले की टेल कार से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
शिवराज के हाथ व कपड़े खून से सन गए
इस दौरान शिवराज के हाथ और कपड़े युवक के खून से सन गए। उनके साथ का स्टाफ पानी लाने के लिए कहने लगा। तभी उन्होंने उसे टोकते हुए कहा कि उसे बाद में पोंछ लेंगे पहले घायल को अस्पताल पहुंचाओ। तभी युवक शिवराज की तरफ देख कर बोला मामाजी, आप साथ हो न मेरे। शिवराज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो। मामा साथ है। अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed