फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said - Kamal Nath ran the commission government for one and a quarter years, Nath said - you

MP News: शिवराज बोले- कमलनाथ ने सवा साल कमीशन वाली सरकार चलाई, नाथ बोले-आपहि बांट, आप तराजू, आपहि बैठा तौलता

Thu, 09 Feb 2023 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Feb 2023 09:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई वल्लभ भवन में बैठकर केवल कमीशन वसूलने का पाप अगर किया था तो कमलनाथ जी ने और उनकी सरकार और कांग्रेस ने किया था। झूठे वादे उजागर करना मेरा धर्म है, क्योंकि वो सरकार ही झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी

विज्ञापन
MP News: Shivraj said - Kamal Nath ran the commission government for one and a quarter years, Nath said - you
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सियासी पारा सूरज के पारे की तरह चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछते हुए फिर कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सवाल साल कमीशन वाली सरकार चलाई। इस पर पीसीसी चीफ ने पलटवार करते हुए कहा कि 'आपहि बांट, आप तराजू, आपहि बैठा तौलता।'

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सवाल पूछा कि कांग्रेस की सवा साल की सरकार में कमलनाथ ने किसानों को नि:शुल्क मिट्टी व बीज परीक्षण का वादा क्यों पूरा नहीं किया? मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने वल्लभ भवन में बैठकर सवा साल कमीशन की सरकार चलाई, केवल कमीशन वसूलने का पाप अगर किया था तो कमलनाथ जी ने और उनकी सरकार और कांग्रेस ने किया था। झूठे वादे उजागर करना मेरा धर्म है, क्योंकि वो सरकार ही झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी और फिर अब आसमान के तारे तोड़ कर ला देंगे पता नहीं कौन-कौन से वादे वचन पत्र में किए जाएंगे। इसलिए जनता को जानने का हक है पहले जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। अपने वचन-पत्र में उन्होंने कहा था कि मिट्टी एवं बीज परीक्षण की नि:शुल्क सुविधा देंगे, सिंचाई के साधनों की अनुदान की राशि बढ़ाई जाएगी। सवा साल में न तो मिट्टी और बीज का परीक्षण निःशुल्क हुआ और न सिंचाई के साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी आपने ये झूठ बोला था, घोषणा के बाद भी आपने नहीं किया।'
विज्ञापन


 कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार
वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया। नाथ ने कहा कि 'आपहि बांट, आप तराजू, आपहि बैठा तौलता। शिवराज जी, आप खुद ही घोषणा करते हैं, खुद ही अपनी पीठ थपथपा लेते हैं और खुद ही उस घोषणा को कूड़े में फेंक देते हैं। आपकी निकास यात्रा में जनता इन घोषणाओं का हिसाब मांग रही है। कहीं काले झंडे दिखाए जा रहे हैं, कहीं किसान कपड़े उतार कर प्रदर्शन कर रहे हैं, कहीं पंचायत भवनों के ऊपर ताला डाला जा रहा है तो कहीं फर्जी विकास का रथ भ्रष्टाचार वाली सड़कों के अंदर धंस जा रहा है। फिर भी आप जनता के किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 करोड़ के कृषि स्टार्टअप कोष का क्या हुआ?
कमलनाथ ने शिवराज से सवाल किया, 'आपने घोषणा की थी कि 100 करोड़ रुपये के मध्य प्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष की स्थापना की जाएगी एवं कृषि उद्यमियों को इस कोष का इस्तेमाल कर कृषि क्षेत्र में आधुनिक उद्यम लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनता को बताइये कहां है यह कोष और कहां है वह आमंत्रण? जवाब दो शिवराज जी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed