{"_id":"639d88f677f2eb11512b9acb","slug":"mp-news-shivraj-said-at-the-time-of-rajiv-gandhi-the-victim-country-used-to-scare-us-nath-said-this-is-an-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले राजीव गांधी के समय पीद्दी देश हमें डराते थे, नाथ ने कहा यह सेना का अपमान, सीएम माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले राजीव गांधी के समय पीद्दी देश हमें डराते थे, नाथ ने कहा यह सेना का अपमान, सीएम माफी मांगे
Sat, 17 Dec 2022 02:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे, तब पीद्दी पीद्दी देश हमें डराते थे। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। उनके नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को 1962 की याद दिलाते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय पीद्दी पद्दी देश हमें डराते थे। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने पलटवार कर कहा कि सीएम ने भारतीय सेना का अपमान किया। वह सेना से माफी मांगे।
राहुल गांधी के चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। इसको लेकर मीडिया के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछे सवाल पर कहा कि मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि 1962 को भी याद कर लो। तब देश की हालात क्या थी। चीन ने कितने भू-भाग पर कब्जा किया था। सीएम ने कहा कि जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे, तब पीद्दी पीद्दी देश हमें डराते थे। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। उनके नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। यदि किसी ने आंख उठाकर हमारे देश की तरफ देखा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। चीन ने देखा था तो उसके सैनिकों की गर्दन तोड़कर वापस उनकी सीमा में फेंक दी थी। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि हमारी सेना का अपमान न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ कहा नहीं बल्कि करके भी दिखाया है। हम किसी को छेड़ेगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं और घर में घुस कर मारेंगे।
कमलनाथ बोले सीएम ने सेना का अपमान किया
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर पलटवार किया है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के संबंध में जिस अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। भारत माता की आन बान शान के लिए अना सर्वस्व निछावर करने वाले राजीव गांधी हमेशा इस देश के आदर्श करेंगे। बेहतर होगा मुख्यमंत्री थोड़ा बहुत इतिहास पढ़ लें। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हमारी सेना ने कितने पराक्रम दिखाए यह जगजाहिर है। राजनैतिक विद्वेष के लिए मुख्यमंत्री ना सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं बल्कि भारतीय सेना का भी अपमान कर रहे हैं। सीएम को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।