फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said at the golden-jubilee festival of Agricultural Marketing Board – no more than 2% commiss

MP News: कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण-जयंती महोत्सव में शिवराज बोले- किसानों से 2% से ज्यादा कमीशन न काटा जाए

Fri, 04 Aug 2023 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Aug 2023 11:45 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। किसानों के परिश्रम से सात बार देश का प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said at the golden-jubilee festival of Agricultural Marketing Board – no more than 2% commiss
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के किसानों को आज उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। वे अब खेत व खलिहान से ही उपज बेच सकते हैं। मंडियों में उपज की आवक बढ़ी है, जिससे आय में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि मिली है। लेकिन किसानों से दो प्रतिशत से अधिक कमीशन न काटा जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण-जयंती महोत्सव में कही। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के परिश्रम से प्रदेश ने सात बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूलत: हम सभी किसान हैं। मैंने खेती-किसानी की है और हल चलाया है। हम किसानों के दुख-दर्द और परेशानियां समझते हैं। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। किसान अब एमपी फार्म एप के माध्यम से वे अपनी कृषि उपज घर, खेत, खलिहान या गोदाम, कहीं से भी आसानी से बेच सकते हैं। इलेक्ट्रिक तौल-कांटे से लेकर बोली लगाने के लिए सरकारी कर्मचारी तक की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारी से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि मंडी में जो नीलामी होती है, उसमें दो प्रतिशत से अधिक कमीशन न काटा जाए। जल्द ही मंडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश उल्लेखनीय कार्य कर रहा
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। किसानों के परिश्रम से सात बार देश का प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान को अतिरिक्त आय हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम्मालों व तुलावटियों का सम्मान
कार्यक्रम में हम्मालों और तुलावटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, गौरीशंकर बिसेन, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया।

किसानों को उचित मूल्य दिलाने में सरकार सफल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ये कहते हुए गर्व है कि कृषि उपज मंडी की व्यवस्था के कारण किसानों को हम उचित मूल्य दिलाने में सफल हुए हैं। हम सब जानते हैं कि किसानों के प्रयासों से मंडी समितियों ने जिंसों की और मंडी की आय में भी अबतक की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि सब्जियों पर दो फीसदी से ज्यादा कमीशन नहीं लगेगा, लेकिन कुछ जगहों पर यह ज्यादा लगता है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिनपर ध्यान देने की आवश्यकता है, हम उनपर भी ध्यान देंगे। 


पुस्तिका का किया विमोचन
जनसंपर्क अधिकारी योगेश नागले ने बताया कि समारोह में 50 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करती हुई पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक  गौतम सिंह ने शुभकामनाएं दी। मंच संचालन डॉक्टर पूजा सिंह, अपर संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार अपर संचालक डॉक्टर एसबी सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed