फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NEWS: Shivraj on Tamil Nadu tour, said - Wherever Rahul Gandhi goes, the people clean up the Congress.

MP NEWS: शिवराज तमिलनाडु के दौरे पर, बोले- जहां-जहां राहुल गांधी जाते है,जनता वहां कांग्रेस को साफ कर देती है

Wed, 24 Jan 2024 05:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jan 2024 05:34 PM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय तमिलनाडु के दौरे पर है। उन्होंने मदुरै में बुधवार को राहुल गांधी और डीएमके पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP NEWS: Shivraj on Tamil Nadu tour, said - Wherever Rahul Gandhi goes, the people clean up the Congress.
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। बुधवार को वह मदुरै पहुंचे। यहां पर पूर्व सीएम ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं जनता वहां कांग्रेस को और साफ कर देती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी पैदल यात्रा करने मध्यप्रदेश आए थे। जहां-जहां से राहुल गांधी गुजरे सभी जगह कांग्रेस हार गई। अगर कांग्रेस को हराना है तो राहुल गांधी को भेज दो और किसी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है और पूरे देश में उत्सव मना है। दिवाली मनाई गई है। यह अलग बात है कि इंडी गठबंधन सनातन का विरोध करता है। सनातन क्या है? वसुधैव कुटुंबकम ही सनातन है। आत्मवत् सर्वभूतेषु अपने जैसा सबको मानो यह सनातन है। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो यह सनातन है। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सब निरोग हो, सबका मंगल और कल्याण हो यही तो सनातन है। 
विज्ञापन


उन्होंने डीएमके पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उदय निधि जी जैसे लोग सनातन को मिटाने की बात करते हैं। सनातन की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हैं। सनातन का अपमान भारत का अपमान है और कांग्रेस को भी जवाब देना चाहिए वो उदय निधि जी के बयान से सहमत हैं। इंडी गठबंधन की सनातन के बारे में क्या राय है। कांग्रेस कन्फ्यूज़ है। राहुल गांधी एक तरफ तो मंदिर में जाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। वहीं, 24 से 26 जवरी तक तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मदुरै, टेंकसी,कोर्टलम और कन्याकुमारी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित एवं अन्य बैठकों में शामिल होंगे। यहां पर पूर्व सीएम तमिलनाडु में विकसित भारत संकल्प यात्रा, संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और फर्स्ट टाइम वोटर्स मीटिंग कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed