{"_id":"643a415f607b5dd54a009a55","slug":"mp-news-shiv-s-taunt-on-nath-said-he-has-aeroplane-helicopter-property-property-hence-the-candidate-for-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिव का नाथ पर तंज, बोले- उनके पास दौलत-संपत्ति सबकुछ, इसलिए सीएम पद के उम्मीदवार, मेरे पास जनता हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिव का नाथ पर तंज, बोले- उनके पास दौलत-संपत्ति सबकुछ, इसलिए सीएम पद के उम्मीदवार, मेरे पास जनता हैं
Sat, 15 Apr 2023 12:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना नाम लिए कमलनाथ पर निशाना साध कर बोले कि उनके पास हैलीकॉप्टर, हवाई जहाज, दौलत संपत्ति इसलिए सीएम पद के उम्मीदवार है। मेरे साथ जनता है। इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया।
विज्ञापन
कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। सीएम ने कहा कि उनके पास धन, दौलत है, इसलिए वे सीएम पद के उम्मीदवार हैं। मेरे पास जनता है। इस पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गायक और संगीतकार दर्शन रावल ने शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि उनके पास हवाई जहाज है। उनके पास हेलीकॉप्टर है। उनके पास कार है। उनके पास संपत्ति है। उनके पास दौलत है। इसलिए वे कांग्रेस के नेता हैं और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यह कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं। नेता का पैमाना यह हो गया है, लेकिन हमारे पास जनता है। कांग्रेस यदि इस पैमाने पर अपने नेता तय करती है कि उनके पास सबकुछ है, धन, दौलत, साधन हैं, तो वह करती रहे। यह उनको मुबारक है। लेकिन लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड यह नहीं हो सकता।
विज्ञापन
जनता कमलनाथ और कांग्रेस के साथ
शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि जो सीएम बोल रहे हैं, वे चीजें कमलनाथ ने जब पहला चुनाव 1980 में लड़ा था, तब से उनके पास है। जनता का साथ भी कमलनाथ और कांग्रेस के साथ है। लगातार 40 साल कमलनाथ एक ही लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जनता का साथ मिला था। भाजपा ने खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का काम किया। पूरे प्रदेश में जनता आज भी कांग्रेस के साथ है। 2023 में 174 से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी।
विज्ञापन
गायक दर्शन बोले- मैं भी जन्मदिन पर पौधा लगाऊंगा
वहीं, गायक और संगीतकार दर्शन रावल एक कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल आए हुए हैं। वे पौधरोपण करने स्मार्ट सिटी पहुंचे थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमें अच्छे टैलेंट को और तलाशने की जरूरत है। गांव कस्बों से भी टैलेंट उभर रहा है। उन्होंने कहा कि गायक दर्शन रावल के साथ मिलकर संस्कृति विभाग कार्यक्रमों का आयोजन करके इस दिशा में प्रयास कर सकता है। सीएम ने कहा कि दर्शन रावल के साथ यूथ पॉलिसी को लेकर चर्चा हुई है। दर्शन रावल ने कहा कि वे सीएम शिवराज की कार्यशैली के मुरीद हैं। उन्होंने कहा कि अब से मैं भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करुंगा। उन्होंने प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने की भी बात कही।
