फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shah is coming to Chhindwara tomorrow to demolish Nath Fort amid the entry of obscene videos, will do

MP News: अश्लील वीडियो की एंट्री के बीच नाथ का किला ढहाने कल छिंदवाड़ा आ रहे शाह,रोड शो करेंगे, रात भी रुकेंगे

Mon, 15 Apr 2024 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की छह सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इनमें सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा है। यहां पर कमलनाथ की साख दांव पर लगी हुई है। वहीं, भाजपा ने भी कमलनाथ का गढ़ ढहाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इससे मुकाबला कांटे का हो गया है। 

विज्ञापन
MP News: Shah is coming to Chhindwara tomorrow to demolish Nath Fort amid the entry of obscene videos, will do
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की सियासत एकदम गर्मा गई है। सोमवार को इसमें अश्लील वीडियो की एंट्री के बाद सरगर्मी  और तेज हो गई है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को शाम चार बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। साढ़े चार बजे शाह का फव्वारा चौक से रोड शो शुरू होगा। शाह मंगलवार रात छिंदवाड़ा में ही बिताएंगे और कमलनाथ के किले में सेंध की अंतिम रणनीति बनाएंगे। अमित शाह का रोड शो कमानिया गेट, गोलगंज, छोटी बाजार मेन रोड होते हुए बड़ी माता मंदिर जाएगा। रोड शो के बाद शाह रात्रि विश्राम छिंदवाडा में ही करेंगे। जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार देर रात मैराथन बैठकें करेंगे और कमलनाथ का किला ढहाने की रणनीति बनाएंगे। जानकारों का कहना है कि भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए कमलनाथ की घेराबंदी भी की जा रही है। बता दें, छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ मैदान में हैं। पिछला चुनाव नकुलनाथ करीब 37 हजार वोटों से जीते थे।  
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के घर छापेमारी, नाथ के घर पहुंची पुलिस
छिंदवाड़ा की हॉट सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच, पांढुर्ना में कांग्रेस विधायक निलेश उईके के घर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि, पुलिस को विधायक के आवास पर कुछ नहीं मिला। इसे कांग्रेस नेता चुनाव जीतने के लिए दबाव बनाने का भाजपा का हथकंडा बता रहे हैं। 
विज्ञापन


अश्लील वीडियो से गरमाई सियासत
छिंदवाड़ा के चुनाव में अश्लील वीडियो की एंट्री हो गई है। इसमें कमलनाथ के करीबी आरके मिगलानी पर भाजपा प्रत्याशी साहू को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का लालच देने का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को पुलिस कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित आवास पहुंची। मामले में पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर केस दर्ज भी कर लिया है। कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर दबाव की राजनीति का आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ को मिल सकती है सहानुभूति
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में मोर्चा संभाल लिया है। वे और उनका परिवार 44 साल में सिर्फ एक चुनाव हारा है। कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता से अपने रिश्ते याद दिलाते हुए भावनात्मक अपील कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के मंत्री व कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को महाकौशल क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। वे छिंदवाड़ा में ही कैंप करके बंटी साहू को जिताने योजना बना रहे हैं। कमलनाथ के करीबियों को भाजपा में शामिल करा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय जानकारों का कहना है कि इससे मतदाताओं की सहानुभूति कमलनाथ को मिल रही है।


दो दिन बाद थम जाएगा छह सीटों पर प्रचार  
प्रदेश में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसमें पहले चरण में छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर चुनाव हैं। इसमें बालाघाट, सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर शामिल है। इन छह सीटों पर 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 19 अप्रैल को मतदान होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed