फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior officer had invested in the name of Hema Meena! Income tax will tighten after Lokayukta

MP News: हेमा मीणा के नाम पर वरिष्ठ अधिकारी ने कर रखा था निवेश!  लोकायुक्त के बाद आयकर कसेगा शिकंजा

Wed, 17 May 2023 09:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 May 2023 09:44 PM IST
सार

पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में तीन बार संविदा पर नियुक्त हुई हेमा मीणा वर्तमान में सेवा वृद्धि पर चल रही थी। उसे उप यंत्री पर भर्ती किया गया था, लेकिन अधिकारियों की चहेती होने के कारण उसे प्रभारी सहायक यंत्री का प्रभार दिया गया था

विज्ञापन
MP News: Senior officer had invested in the name of Hema Meena! Income tax will tighten after Lokayukta
हेमा मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिस प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा के तीन ठिकानों पर मप्र लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापेमार कर 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया था, उस उसकी जांच धीमी पड़ती नजर आ रही है। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में तीन बार संविदा पर नियुक्त हुई हेमा मीणा वर्तमान में सेवा वृद्धि पर चल रही थी। उसे उप यंत्री पर भर्ती किया गया था, लेकिन अधिकारियों की चहेती होने के कारण उसे प्रभारी सहायक यंत्री का प्रभार दिया गया था। हालांकि, छापे के बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी है।  मामले में अब आयकर विभाग दखल देगा। माना जा रहा है कि हेमा मीणा के पास मिली जायदाद उसकी न होकर किसी अधिकारी द्वारा उसके नाम से किया गया निवेश है।
विज्ञापन


पांच बैंक खातों की जानकारी मांगी
लोकायुक्त पुलिस ने हेमा मीणा के पांच बैंक खातों की जानकारी बैंक से मांगी है। बैंक में किस व्यक्ति की पहचान से हेमा मीणा का खाता खुला है, यह जानकारी भी मांगी गई। तीन बैंक खाते एसबीआई में हैं, जिसकी जानकारी बैंक के मुख्यालय से आने में देरी हो रही है। लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि बैंकों को पत्र भेजे गए हैं, लेकिन बैंक शाखा संबंधी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


बंगले व फार्म हाउस के फुटेज जब्त
वहीं, बिलखिरिया स्थित हेमा मीणा के पिता के नाम पर बने 20 हजार वर्गफीट में एक करोड़ के बंगले और विदिशा जिले में स्थित एक फार्म हाउस के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। बुधवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम विदिशा के देवराजपुर में स्थित फार्महाउस और वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां से भी सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। इन फुटेज में पुलिस विभाग के एक-दो अधिकारियों के आने-जाने का पता चला है। हालांकि, पुराने फुटेज डिलीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ आईपीएस से होती थी लंबी बात
हेमा मीणा इंजीनियर के साथ शातिर भी बताई जाती है। उसने अपने नाम बहुत कम सब पिता के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं। लोकायुक्त पुलिस को अब तक की जांच में कई स्थानों पर ऐसे संकेत मिले हैं कि हेमा के नाम से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की काली कमाई का निवेश है। हेमा की कॉल डिटेल में दो जोन के आईजी रह चुके एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की लंबी बातचीत और पुलिस लिखी गाड़ियां बंगले और फार्म हाउस में आने से लोकायुक्त पुलिस मान रही है कि किसी बड़े अधिकारी ने हेमा के नाम पर निवेश किया है। हालांकि, लोकायुक्त पुलिस को कुछ साक्ष्य नहीं मिल रहे, जिससे वह आगे की जांच करे।


प्रोजेक्ट्स जांच की जद में 
लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ जांच तेजी से की जा रही है। सात करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने के बाद यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि हेमा मीणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की किन प्रोजेक्ट की प्रभारी रही है या रह चुकी है, इसकी जानकारी मांगी है, ताकि यह पता चले कि वहां क्या कार्य हुआ है। सूत्रों की मानें तो सात करोड़ की संपत्ति का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी हेमा की संपत्तियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed