{"_id":"69fddf6a79c4aebe6609c5d7","slug":"mp-news-senior-bjp-leaders-gathered-for-the-wedding-of-prahlad-patel-s-son-the-wedding-was-held-with-simplic-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रहलाद पटेल के बेटे के विवाह में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता, तिरुपति में सादगी से संपन्न हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रहलाद पटेल के बेटे के विवाह में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता, तिरुपति में सादगी से संपन्न हुई शादी
Fri, 08 May 2026 06:34 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 08 May 2026 06:34 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल का विवाह तिरुपति बालाजी मंदिर में सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल की शादी बालाजी मंदिर में हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल सिंह पटेल का विवाह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। नरसिंहपुर निवासी हिमांशी दुबे के साथ हुए इस विवाह समारोह को बेहद सादगीपूर्ण रखा गया, जिसमें केवल परिवारजन, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा अतिथि शामिल हुए। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और दक्षिण भारतीय परंपराओं के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं चिंता का विषय,15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर एमपी
विवाह समारोह के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा में नजर आए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लुंगी और कुर्ता पहनकर समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल के साथ उत्साहपूर्ण अंदाज में पारंपरिक नृत्य भी किया। समारोह का माहौल आत्मीय और पारिवारिक बना रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राज और नीति : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में आ सकते हैं चौंकाने वाले नाम
शादी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इनमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे प्रमुख रहे। प्रबल सिंह पटेल और हिमांशी दुबे की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल स्थित मंत्री प्रहलाद पटेल के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हुई थी। उस समारोह में भी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सादगी के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया था।