फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raaj or Neeti: Surprising names may emerge in cabinet expansion

राज और नीति : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में आ सकते हैं चौंकाने वाले नाम

Fri, 08 May 2026 06:01 AM IST
Suresh Tiwari सुरेश तिवारी
Updated Fri, 08 May 2026 06:01 AM IST
सार

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद अब मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री जल्द दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Raaj or Neeti: Surprising names may emerge in cabinet expansion
राज और नीति : मप्र में सियासी और प्रशासनिक हलचल बताता कॉलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता हासिल हुई है। माना जा रहा है कि इस महाभियान के बाद अब पार्टी मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लंबित मामलों को निपटाने में लगेगी। पिछले कई महीनों से मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की चल रही चर्चा को अब मूर्त रूप मिल सकता है। चर्चा में यह है कि कुछ दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा यह है कि उनके स्थान पर कुछ चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं।
विज्ञापन


चार माह में ही गृह विभाग से विदा हुए शिव शेखर शुक्ला
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला चार माह में ही गृह विभाग से विदा हो गए। उन्हें इसी साल 19 जनवरी से गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के ही आईएएस अधिकारी संजय शुक्ल को शिव शेखर शुक्ला की जगह अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। संजय शुक्ल पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद भी वे मुख्यमंत्री के विश्वसनीय बने रहे। इसी वजह से अब उन्हें गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य बनते-बनते रह गईं पूर्व महापौर
मध्य प्रदेश में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन तीन नाम का पार्टी ने चयन किया था, उनमें रेखा और साधना के अलावा ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भी रेस में थीं। बताया जाता है कि ग्वालियर के एक मंत्री ने समीक्षा गुप्ता के नाम के आगे वीटो लगा दिया। ग्वालियर के सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि मंत्री से अनबन सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आती है, लेकिन जब भी मौका मिलता है तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि समीक्षा राज्य महिला आयोग की सदस्य नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed